एक्सप्लोरर

सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट: राजस्थान के चार छात्र टॉप 10 में, 20 का चयन

इस साल सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में टॉप टेन में चार छात्र राजस्थान से हैं. जयपुर के कनिष्क कटारिया इस परीक्षा में अव्वल रहे हैं और बीते चार साल में यह दूसरा मौका है जबकि किसी दलित ने यह परीक्षा टॉप की है.

जयपुर: सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक है. इसके जरिए आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य ग्रुप ए और बी के पदों पर छात्रों का चयन किया जाता है. इस साल सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में टॉप टेन में चार छात्र राजस्थान से हैं. जयपुर के कनिष्क कटारिया इस परीक्षा में अव्वल रहे हैं और बीते चार साल में यह दूसरा मौका है जबकि किसी दलित ने यह परीक्षा टॉप की है. इससे पहले 2015 में टीना डाबी पहले स्थान पर रही थीं.

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार शाम में परीक्षा परिणाम जारी किए. इसमें जयपुर के ही अक्षत जैन दूसरे, अजमेर के श्रेयांस कूमट चौथे और नीमकाथाना सीकर के शुभम गुप्ता छठे स्थान पर रहे हैं. बता दें कि साल 2013 में जयपुर के गौरव अग्रवाल इस परीक्षा में अव्वल रहे थे. परीक्षा में प्रदेश से लगभग 20 प्रत्याशी सफल रहे हैं.

पहले स्थान पर रहे कनिष्क आईआईटी मुंबई से बीटेक के बाद कोरिया में एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करने चले गए थे. लेकिन सिविल सेवा में जाने की ललक के कारण उन्होंने तैयारी शुरू कर दी. उनके पिता सांवरमल भी आईएएस अधिकारी हैं.

दूसरे स्थान पर रहे अक्षत जैन आईआईटी गुवाहाटी से पढ़े हैं. उनके पिता डीसी जैन आईपीएस अधिकारी हैं. अक्षत ने यह कामयाबी अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है. ऑडिट और एकाउंट सेवा में कार्यरत शुभम गुप्ता ने चौथे प्रयास में छठी रैंक हासिल की है. इसी तरह परीक्षा में अलग-अलग रैंक पाने वालों में जयपुर की खुशबू लाठर, अक्षय काबरा और हनुल चौधरी का नाम है.

यह भी पढ़ें-

UPSC: पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने वाले का बेटा बना IAS, संघर्ष भरा रहा इनका जीवन UPSC 2018: सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, कनिष्क कटारिया ने किया टॉप UPSC 2018: महिलाओं में सृष्टि देशमुख बनीं टॉपर, बचपन से बनना चाहती थीं कलेक्टर, इन सफल कैंडिडेट्स से जानें उनकी कहानी देखें वीडियो-

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE Rule changes 2026: 7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
Jobs News: 10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
NEET-SS 2026: NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
BPSC Assistant Professor Recruitment: बीपीएससी ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति
BPSC ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget