एक्सप्लोरर

हर साल 2.5 लाख छात्र JEE और NEET की तैयारी के लिए पहुंचते हैं कोटा, जानिए कितने होते हैं पास

कोटा में हर साल 2.5 लाख से अधिक छात्र JEE और NEET पास करने के सपने को लेकर कोचिंग करने आते हैं. मगर इनमें से पास होने वालों की संख्या काफी कम होती है. ऐसे में सुसाइड के मामले कोटा में पढ़ते हैं.

राजस्थान के कोटा जिले को JEE और NEET की तैयारी का हब माना जाता है. यहां हर साल 2.5 लाख से अधिक छात्र विभिन्न राज्यों से आकर मेडिकल और इंजीनियरिंग एट्रेंस की तैयारी करते हैं. मगर क्या आपको पता है इनमें से कितने यहां से एंट्रेंस पास करके जाते हैं. आलम ये है कि हर साल दर्जनों बच्चे यहां पास ना हो पाने के कारण सुसाइड कर रहे हैं. हाल ही में 24 घंटे में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली. वहीं अगस्त 2023 में तो 22 छात्रों ने एक ही महीने में आत्महत्या कर ली थी.  

2.5 लाख से अधिक छात्र आते हैं कोटा पढ़ने

अगर कोटा के कारोबार की बात की जाए तो कोटा में करीब 12 बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट है जो मेडिकल और इंजीनियरिंग एट्रेंस की तैयारी करवाते है. इसके साथ ही 55 छोटे इंस्टीट्यूट भी है जिसमें छात्र पढ़ाई कर रहे है. हर साल एक छात्र पर रहने और खाने का खर्च का अनुमानित लागत 2 लाख से 2.50 लाख होती है. कोटा में 2 लाख से अधिक छात्र दूसरे राज्यों से आते है और हर साल ढाई लाख से अधिक स्टूडेंट्स अपने सपनो को लेकर कोटा आते है. एक अनुमान ये भी कहता है कि भारत में 23 आईआईटी में 17740 सीट है. 32 एनआईटी है जिसमें 23954 सीट है. लेकिन इसकी तैयारी और परिक्षा देने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ें: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए ये एग्जाम पास करना है जरूरी, UGC चेयरमैन ने कही ये बड़ी बात

आईआईटी में 17,740 सीटें, 10 लाख से अधिक छात्र देते हैं जेईई

मैथ विषय से 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले ज्यादातर छात्र आईआईटी में एडमिशन का सपना देखते हैं. जेईई एडवांस्ड में रिजल्ट जारी होने के बाद जोसा काउंसलिंग के जरिए ही स्टूडेंट्स को आईआईटी में सीट अलॉट की जाती है. 2024 में जोसा सीट मैट्रिक्स में आईआईटी की सीटें बढ़ाई गई हैं. बता दें कि देश में कुल 23 आईआईटी हैं. पिछले साल इन 23 आईआईटीज में सीटों की संख्या 17,385 थी.  इस साल से आईआईटी में 355 सीटें बढ़ाई गई हैं. इस हिसाब से 2024 में कुल 17,740 सीटों पर एडमिशन मिला है.

आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई परीक्षा पास करना जरूरी है. जेईई मेन 2024 के अप्रैल सत्र में 11,79,569 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं, इस सत्र में 10,67,959 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. जेईई मेन 2024 के दोनों सत्रों (जनवरी-अप्रैल) में कुल 22 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल हुए थे. वहीं, जेईई एडवांस्ड परीक्षा में हर साल 2.5 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल होते हैं. जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड पास करने के बाद, छात्रों को जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है.

हर साल 25 लाख छात्र देते हैं नीट परीक्षा

भारत में स्नातक स्तर पर एमबीबीएस सहित अन्य यूजी कोर्सेस में प्रवेश पाने के लिए नीट परीक्षा अनिवार्य है. एम्स को छोड़कर शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में हर साल करीब 25 लाख छात्र शामिल होते हैं. साल 2024 में नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 23,33,297 थी. इनमें से 13,16,268 छात्र पास हुए थे. 

नीट परीक्षा में पास होने के बाद, मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए कॉलेज कटऑफ भी देखा जाता है.  नीट 2024 के अनुसार, भारत में मेडिकल सीटों की संख्या ऐसी थी. एमबीबीएस में 91,927 सीटें, बीडीएस में 26,949 सीटें, मेडिकल में 52,720 सीटें और वेटनरी में 603 सीटें हैं. मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, 2024 में 272 सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में नीट के जरिए 41,388 मेडिकल सीटें थीं. वहीं, 532 सरकारी और निजी कॉलेजों में नीट के जरिए 76,928 सीटें थीं.

यह भी पढ़ें: कितने और कहां से पढ़े हैं पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट करने वाले निखिल कामथ?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget