एक्सप्लोरर

एजुकेशन लोन लेने की सोच रहे हैं? पहले जान लीजिए इन जरूरी सवालों के जवाब

Education Loan: पढ़ाई के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले इन बिंदुओं पर ठीक से विचार कर लें. इन जरूरी बातों का पता लगाने के बाद ही लोन लेने के लिए आगे बढ़ें.

Education Loan, Important Points: कई बार कुछ छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के लिए एजुकेशन लोन लेना पड़ता है. पैसे की कमी या कई बार पूरी फंडिंग न हो पाने से लोन लेने की जरूरत आ जाती है. एजुकेशन लोन की सुविधा यूं तो एक बेहतरीन विकल्प लगता है जिससे पढ़ाई में बाधा नहीं आती लेकिन एजुकेशन लोने लेने के लिए आगे बढ़ने से पहले कुछ बातों की जानकारी जरूर कर लें. इन बिंदुओं के बारे में पता करने के बाद ही कोई भी कदम आगे बढ़ाएं.

सबसे पहले रिसर्च करें

किस बैंक से लोन लेना है, उसके लिए औपचारिकताएं क्या हैं, लोन का इंट्रेस्ट रेट क्या है, पेबैक शेड्यूल क्या है और दूसरे डायरेक्ट या इनडायरेक्ट चार्जेस क्या हैं. सभी का पता लगाने के बाद ही आगे बढ़ें. पहले ये भी चेक कर लें कि एजुकेशन लोन के लिए कौन सी बैंक ज्यादा अच्छे ऑफर देती है. किसकी रेपो कैसी है और कौन सी बैंक की इमेज इस मामले में ठीक नहीं है. सब पता करने के बाद ही आगे बढ़ें.

री-पेमेंट की कंडीशन पता कर लें

री-पेमेंट कैसे होगा, ये कैसे देना है और कितने सालों में इसकी वापसी करनी है. अगर लोन समय से नहीं दे पाते हैं तो क्या पैनल्टी है और इसके लिए आपको कितना इंट्रेस्ट देना होगा, ये सब पता करने के बाद ही आगे बढ़ें और लोन स्वीकार करें. एक बार लोन लेने के बाद आप वापसी नहीं कर सकते इसलिए ये भी देख लें कि आपके लिए इसे चुकता करना कैसे संभव होगा.

जितनी जरूरत हो उतना ही लोन लें

लोन लेते समय तो बड़ा अच्छा लगता है कि इससे पढ़ाई के साथ ही दूसरी छोटी जरूरतें भी पूरी हो जाएं तो बढ़िया है लेकिन ये ऑप्शन ठीक नहीं है. याद रखिए की आज जो लोन जरूरतें पूरी कर रहा है, कल उसे चुकता करने के लिए आपको बहुत इंट्रेस्ट देना होगा. जितना पैसा आप लेते हैं उससे कहीं ज्यादा वापस करना होता है. इसलिए अपनी पढ़ाई की जरूरत के मुताबिक ही कर्ज लें.

ईमानदारी से फैसला करें 

जो भी पढ़ाई आप करने जा रहे हैं, या जो डिग्री आप लेने जा रहे हैं, उससे भविष्य में अच्छी नौकरी मिलने या अच्छा काम शुरू होने के कितने चांस हैं इस बात को लेकर ईमानदार रहें. कहीं ऐसा न हो कि जिस पढ़ाई के लिए आप कर्ज ले रहे हैं, वो बाद में आपको इतनी कमाई भी न कराए कि कर्जा उतारना आपके लिए जी का जंजाल बन जाए.

यह भी पढ़ें: यहां है सरकारी नौकरियों की भरमार 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget