एक्सप्लोरर

इस जोन में रेलवे ने निकाली भारी वैकेंसी, यहां जानें योग्यता और चयन का आधार

भारतीय रेल में नौकरी करने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है. इस्टर्न रेलवे ने 2,907 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है.

सरकारी नौकरी: भारतीय रेल में नौकरी करने को इच्छुक लोगों के लिए बेहतरीन अवसर है. इस्टर्न रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के 2907 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए उम्मीदवार 14 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इस नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं.

पदों का विवरण-

कुल 2907 पदों में रेल डिवीजन के अनुसार हावड़ा डिवीजन में 659 पद, सियालदह में 526 पद, मालदा में 204 पद, आसनसोल में 412 पद, कंचरपारा में 206 पद, लिलुहा में 204 पद और जमालपुर में 696 पद हैं.

शैक्षनिक योग्यता-

ऐसे 10वीं पास उम्मीदवार जिन्होंने 50 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है वो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम शैक्षनिक योग्यता 10वीं पास ही रखी गई है.

आयु सीमा-

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2019 को 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम होना चाहिए.

आयु सीमा में छूट-

रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी गई है. अनुसूचित जाति-जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है.

कैसे करें आवेदन-

आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे. इस्टर्न रेलवे की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकेगा. जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपए देने होंगे, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लगेगा.

कैसे होगा चयन-

चयन 10वीं कक्षा में आए अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स का मेरिट बनाकर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

देश में नाम बदलने की लगी रेस, इलाहाबाद के बाद अब शिमला हो सकता है 'श्यामला'

दशहरा पर हुई आतिशबाजी से बिगड़ी दिल्ली की आबोहवा, शहर को धुंध ने घेरा

देखें वीडियो-

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget