एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार CBSE बोर्ड एग्जाम को ऑफलाइन कराने पर कर रही है विचार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब सरकार भी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुनर्विचार करने पर मजबूर है. बता दें कि मीडिया खबरों के मुताबिक सरकार ऑफलाइन परीक्षा कंडक्ट करने पर भी विचार कर सकती है. फिलहाल परीक्षा की तारीख 4 मई 2021 है

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है. बता दें कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई 2021 से शुरू होनी हैं.वहीं शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या बोर्ड परीक्षाओं को स्कूल के रूप में स्थगित करने की आवश्यकता है या नहीं. वहीं अब से 20 दिन बाद शुरू होने जा रही परीक्षा को लेकर छात्र असमंजस की स्थिति में हैं.

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा से समझौता नहीं

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने टीओआई को यह कहा था कि “ इस समय कोरोन संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसलिए चर्चा का विषय सिर्फ बोर्ड एग्जाम की तारीखें हैं. परीक्षाओं में तीन हफ्ते बचे हैं. सिचुएशन को देखते हुए कोविड संक्रमण और कंटेनमेंट जोन की संख्या में वृद्धि सहित स्थिति के आकलन को लेकर चर्चा की जा रही है. फिलहाल चर्चा की प्राथमिकता छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा है और इससे समझौता नहीं किया जाएगा. ”

परीक्षा की तारीखों पर पुनर्विचार करने को तैयार है सरकार

वहीं इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार परीक्षा की तारीखों पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार है, हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगी कि वे क्या बदलाव करते हैं. हालांकि इस महीने की शुरुआत में सरकार ने दोहराया था कि परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी.

महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

वहीं सोमवार को, महाराष्ट्र शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाएगा. वर्षा गायकवाड़ ने कहा  था कि,“महाराष्ट्र में मौजूदा कोवडद -19 की स्थिति को देखते हुए, हमने कक्षा 10 वीं और 12 वीं के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है. कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं मई के अंत तक होंगी, जबकि 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं जून में होंगी. अब नए सिरे से तारीखों की घोषणा की जाएगी." उन्होंने ये भी कहा था कि , "हम सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, कैम्ब्रिज बोर्ड को भी लिखकर उनसे अपनी परीक्षा की तारीखों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करेंगे."

प्रियंका गांधी ने भी बोर्ड परीक्षा रद्द करने के लिए शिक्षा मंत्री को लिखा था पत्र

वहीं पिछले हफ्ते, प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एक पत्र लिखकर कहा था कि, “यह 'चौंकाने वाली बात है कि सीबीएसई ने माता-पिता द्वारा आशंका व्यक्त करने के बावजूद परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. वहीं जब देश में संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है तो ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स के इकट्ठा होने से महामारी फैलने का पूरा अंदेशा है.”

उन्होंने ये भी कहा था कि बड़े और भीड़-भाड़ वाले परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना व्यावहारिक रूप से असंभव होगा. इसके अतिरिक्त, प्रकृति और वायरस के प्रसार को देखते हुए, यह सिर्फ उन छात्रों के लिए ही नहीं है बल्कि उनके शिक्षक, पर्यवेक्षक और परिवार के सदस्य जो उनके संपर्क में हैं, उनके लिए जोखिम भरा होगा. उन्होंने ये भी कहा था कि इस संक्रमण के दौरान यदि कोई भी परीक्षा केंद्र हॉटस्पॉट साबित होता है तो  सरकार और CBSE बोर्ड को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश में  योगी आदित्यनाथ सरकार ने घोषणा कर दी है कि सभी शैक्षणिक संस्थान जैसे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर 30 अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें

UPSC ESE 2020 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 302 कैंडिडेट्स हुए सफल

Air Force Group X & Y Exam 2021: कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण स्थगित की गई एयरमैन भर्ती परीक्षा

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCTE Investigation: मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 
NEET UG Result 2026: नीट टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल दोनों को मिले 715 नंबर, फिर क्यों मिली AIR-1 और AIR-2?
NEET UG Result 2026: नीट टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल दोनों को मिले 715 नंबर, फिर क्यों मिली AIR-1 और AIR-2?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget