एक्सप्लोरर

Air Force Group X & Y Exam 2021: कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण स्थगित की गई एयरमैन भर्ती परीक्षा

कोरोना संक्रमण के मामले देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द किया जा रहा है. इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना ने भी एयरमैन भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है. ये परीक्षा 18 से 24 अप्रैल 2021 को आयोजित की जानी थी.

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण भारतीय वायुसेना ने भी एयरमैन भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक भर्ती परीक्षा 18 से 24 अप्रैल 2021 तक किया जाना था. लेकिन कोरोना के प्रकोप के कारण ये परीक्षा फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है. बता दें कि भारतीय वायु सेना भर्ती परीक्षा की नई तारीख ऑफिशियल वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जारी की जाएगी.

भारतीय वायुसेना ने जारी किया है नोटिस

भारतीय वायुसेना द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, “ वर्तमान कोविड-19 स्थिति की वजह से विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के मद्देनजर, स्टार 01/2021 ऑटोमैटेड ई-परीक्षा जो 18 अप्रैल 2021 से 24 अप्रैल 2021 तक होनी थी, उसे स्थगित कर दिया गया है. इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवार समय-समय पर वेबसाइट का विजिट करते रहें.”

22 जनवरी को शुरू की गई थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन परीक्षा

गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना स्टार परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 जनवरी से शुरू किया गया था. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2021 तक चली थी. इस परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाना है. पहला चरण ऑनलाइन मोड पर आधारित है जिसमें परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होनी है. इसमें अंग्रेजी के पेपर को छोड़कर बाकी के एग्जाम अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होंगे. बता दें कि पहले चरण की परीक्षा का परिणाम आने के बाद, कैंडिडेट्स को मिले अंक के बेस्ड पर कट-ऑफ तैयार की जाएगी और इसके बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

दूसरे चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का होगा मेडिकल टेस्ट

जिन उम्मीदवारों का पहले चरण की परीक्षा में सफलता मिलेगी उन्हें ईमेल के जरिए दूसरे चरण की परीक्षा हेतु मेल भेजा जाएगा. दूसरे चरण की परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट देना होगा. भारतीय वायु सेना की मेडिकल टीम द्वारा ही मेडिकल एग्जाम लिया जाएगा. वहीं जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेनिंग के दौरान, उम्मीदवारों को हर महीने 14600 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. वहीं ट्रेनिंग पूरी होने के बाद समूह ‘X’ट्रेड में नॉमिनेट उम्मीदवारों को हर महीने 33,100 रुपये और अन्य को 26,900 रुपये प्रति महीने मिलेंगे.

ये भी पढ़ें

Eklavya Model School Recruitment 2021: एकलव्य मॉडल स्कूलों में 3400 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

IAS Success Story: जॉब के साथ यूपीएससी की तैयारी की, लेकिन दो बार हुईं फेल, फिर जॉब छोड़कर सेल्फ स्टडी की बदौलत सर्जना बनीं आईएएस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
देश में 10 साल में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बाढ़, सरकारी संस्थानों की रफ्तार रही सुस्त
देश में 10 साल में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बाढ़, सरकारी संस्थानों की रफ्तार रही सुस्त
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget