एक्सप्लोरर
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
MPPHSCL ने महाप्रबंधक, डिवीजन मैनेजर, लीगल ऑफिसर और फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPPHSCL) ने कई अहम पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. भर्ती की जानकारी सामने आते ही युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
1/6

MPPHSCL की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं जिन अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाएगी, उन्हें सुधार का मौका भी मिलेगा. विभाग ने 22 जून से 25 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खोलने का फैसला किया है.
2/6

यानी अगर किसी उम्मीदवार से नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी भरने में गलती हो जाती है, तो वह बाद में उसे ठीक कर सकेगा. इसी वजह से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने के बाद फॉर्म को ध्यान से जरूर जांच लें.
Published at : 30 May 2026 09:51 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement


























