एक्सप्लोरर

DU SOL Admission 2024: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने दाखिले की लास्ट डेट बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन  

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की ओर से एडमिशन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है. आइए जानते हैं अब इच्छुक छात्र कब तक अप्लाई कर सकते हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) की तरफ से इस साल दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन डेट को आगे बढ़ा दिया है. डेट को बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है. ये विस्तार संभावित छात्रों को अपने आवेदन पत्र जमा करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान करता है. जो छात्र ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों के लिए पात्र हैं, SOL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. छात्र यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

SOL के एक अधिकारी का कहना है कि आवेदन प्रोसेस शुरू करने से पहले छात्रों के लिए आवश्यक है कि वे आवेदन निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी आवेदन करते समय तैयार रखें. SOL में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दाखिले उपलब्ध हैं, जिसमें BA, BCom, BA (H), BCom (H), BSc, BSc (H), MA, MCom, MSc आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Study In Canada: इन कोर्स को पसंद करते हैं भारतीय छात्र, मेडिकल से लेकर नॉन मेडिकल में ये प्रोग्राम हैं शामिल

ग्रेजुएशन प्रोग्राम में विकल्प

इसके अलावा SOL के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग ने नए कार्यक्रमों की भी शुरुआत की है. SOL ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया 3 जून को शुरू कर दी थी. ग्रेजुएशन प्रोग्राम में 3 वर्ष और 4 वर्ष के विकल्प उपलब्ध हैं. यूजी कोर्स में एडमिशन केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. इच्छुक छात्र जल्द से जल्द आवेदन रजिस्ट्रेशन कर लें. ताकि अंतिम समय पर उन्हें वेबसाइट पर दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: IAS छोड़ इस महिला ने चुना IPS, खूबसूरती की मामले बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे

अप्लाई करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर UG/PG दाखिले के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार "नए पंजीकरण" पर क्लिक करें और सभी आवश्यक जानकारी  दर्ज करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें.
  • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार स्कैन की गई दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करें.
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • स्टेप 7: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें.
  • स्टेप 8: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi: कहां से की है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पढ़ाई-लिखाई? इस यूनिवर्सिटी से किया है ये कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget