एक्सप्लोरर

DU NCWEB की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी, 17 नवंबर से शुरू होंगे दाखिले

DU NCWEB 3rd Cut-off List: दूसरी कट-ऑफ के समान ही तीसरी कट-ऑफ में भी हंसराज कॉलेज और मिरांडा कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम के दाखिले बंद हैं.

DU NCWEB Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलिजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (DU NCWEB) ने तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है. यह कट-ऑफ बीए और बीकॉम कोर्स के लिए है. हालांकि, दूसरी कट-ऑफ के समान ही तीसरी कट-ऑफ में भी हंसराज कॉलेज और मिरांडा कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम के दाखिले बंद हैं. NCWEB में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र du.ac.in पर कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं. 

du.ac.in पर देखें कट-ऑफ लिस्ट
NCWEB ने जारी बयान में कहा, "नॉन-कॉलिजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड के बीए कार्यक्रम और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए तीसरी कट-ऑफ सूची सोमवार को वेबसाइट- du.ac.in पर 15 नवंबर, 2021 को अधिसूचित/प्रदर्शित की गई है." छात्र 17 नवंबर से इस कट-ऑफ के आधार पर दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

बीकॉम के लिए उच्चतम कट-ऑफ 78 प्रतिशत
DU NCWEB की तीसरी कट-ऑफ में बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए 4-6 फीसदी तक की गिरावट की गई है. वहीं, NCWEB की तीसरी कट-ऑफ सूची के अनुसार, बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए उच्चतम कट-ऑफ जीसस एंड मैरी कॉलेज में 78 प्रतिशत है, इसके बाद दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज और एसजीजीएससी ऑफ कॉमर्स में 76 प्रतिशत है.

वहीं, सबसे कम कट-ऑफ 69% है, अदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता कॉलेज की है. भीमराव अंबेडकर, रामानुजन, सत्यवती, मोतीलाल नेहरु, पीजीडीएवी, लक्ष्मीबाई कॉलेज और श्री अरबिंदो की ने कट-ऑफ भी 6 फीसदी कम रही है.

बीए के लिए सबसे अधिक कट-ऑफ 77 फीसदी रही
बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स-पॉलिटिकल साइंस), कॉम्बिनेशन की सामान्य श्रेणी के लिए सबसे अधिक कट ऑफ एसपीएम कॉलेज की रही है, जो 77% है जबकि जीसस एंड मैरी, और भारती कॉलेज की बीए के लिए कट-ऑफ 76 प्रतिशत रही है.

यह भी पढ़ें-

JNV Class 9 Admissions 2021: नवोदय विद्यालय समिति ने 9वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई, 15 नवंबर तक करें आवेदन
DU Addmission 2021: डीयू ने स्‍पेशल ड्राइव कट-ऑफ लिस्‍ट जारी की, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget