एक्सप्लोरर

​इस माह से शुरू होगी DU में ग्रेजुएट कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया

​DU: दिल्ली विश्वविद्यालय मई माह से ग्रेजुएट कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर देगा. उम्मीदवार CUET एग्जाम के लिए यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.

DU Admissions: जो छात्र-छात्राएं दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं उनके लिए काम की खबर है. दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2023-24 में ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए प्रक्रिया मई माह में शुरू कर देगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाए जाने का असर डीयू की दाखिला प्रक्रिया पर नहीं दिखेगा. एनटीए ने प्रवेश परीक्षा की तारीखों में बदलाव नहीं किया है. इसलिए डीयू की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में देरी नहीं होगी. जबकि पीजी कोर्स के लिए एनटीए की तरफ से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने के बाद इंफॉर्मेशन बुलेटिन जल्द जारी कर दिया जाएगा.

एनटीए की ओर से बीते हफ्ते में सीयूईटी में शामिल होने के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया था. जिसके चलते उम्मीद लगाई जा रही थी कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो सकती है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सभी कयासों पर अब विराम लगा दिया है. विवि के अधिकारियों की मानें तो सीयूईटी के लिए आवेदन तारीख बढ़ने का असर डीयू की दाखिला प्रक्रिया पर नहीं होगा.  

परीक्षा हो जाने के बाद CUET के नतीजे जून महीने के तीसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है. परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को 30 मार्च की रात्रि 9:00 बजे तक एनटीए के वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए CUET में छात्र विषयों /भाषाओं के 3 सेक्शन में से अधिकतम 10 का चुनाव कर सकते हैं.

ऐसे करें CUET के लिए अप्लाई

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.
  2. फिर होम पेज पर सीईटी 2023 एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद एक नया लॉगइन / रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा, यहां यहां अपनी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें.
  4. अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन कर फॉर्म भरे.
  5. फिर डॉक्यूमेंट अपलोड कर फीस जमा करें.
  6. अब भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी अपने पास रख ले.

यह भी पढ़ें- ​​NFC Recruitment 2023:​ ​12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget