एक्सप्लोरर

DU Admission 2024: स्पॉट राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम जारी, 22 सितंबर तक सीट स्वीकारने का मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यूजी प्रोग्राम के लिए स्पॉट राउंड-1 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है. जिसे छात्र आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

DU Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 21 सितंबर 2024 को यूजी पाठ्यक्रमों के लिए स्पॉट राउंड-1 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अपना आवंटन परिणाम देख सकते हैं. उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा. साथ ही स्पॉट राउंड 1 की कट-ऑफ लिस्ट भी विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई है.

सीट स्वीकृति की अंतिम तिथि 22 सितंबर

स्पॉट राउंड में सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2024 है. इसके बाद कॉलेजों द्वारा आवेदनों का सत्यापन और स्वीकृति प्रक्रिया 21 से 23 सितंबर के बीच पूरी की जाएगी. आवंटित सीट को स्वीकृत करने के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन स्वीकृति शुल्क का भुगतान 24 सितंबर 2024 को शाम 4:59 बजे तक करना होगा.

यह भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन के लिए करना होगा ये काम

सीट स्वीकृति अनिवार्य, अपग्रेडेशन और वापसी का विकल्प नहीं

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड में आवंटित सीट को स्वीकार करना अनिवार्य है. इस राउंड में सीट अपग्रेडेशन या वापस लेने का कोई विकल्प नहीं दिया जाएगा. अगर कोई उम्मीदवार आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करता है, तो उसकी प्रवेश की पात्रता समाप्त हो जाएगी और उसे कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) यूजी 2024 प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: CBSE CTET 2024 परीक्षा तारीख में हुआ बदलाव, अब इस डेट पर होगा एग्जाम

अब तक 72,263 दाखिले

15 सितंबर 2024 तक, दिल्ली विश्वविद्यालय में 72,263 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं. जिन उम्मीदवारों ने सीएसएएस यूजी 2024 के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक सीट सुरक्षित नहीं कर पाए थे, उन्हें स्पॉट राउंड के माध्यम से दाखिला पाने का मौका दिया गया है. यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए एक आखिरी अवसर है, जो पहले दौर में दाखिला लेने से चूक गए थे.

स्पॉट राउंड में कैसे भाग लें?

स्पॉट एडमिशन के लिए पात्र उम्मीदवारों को अपने डैशबोर्ड पर 'स्पॉट एडमिशन' विकल्प का चयन करना होगा. इसके बाद वे अपनी श्रेणी और सीट उपलब्धता के आधार पर प्रोग्राम और कॉलेज का संयोजन चुन सकते हैं. इस प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों को वह सीट आवंटित की जाएगी, जो उनकी योग्यता और उपलब्धता के अनुसार होगी.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा सैलरी चाहिए तो इस नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, 12वीं पास को भी मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget