एक्सप्लोरर

DSSSB ने जारी किया 2026 की भर्ती एग्जाम का नोटिस, सख्त नियमों के साथ जारी हुई नई गाइडलाइन

डीएसएसएसबी ने 2026 की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है, जिसमें रिपोर्टिंग समय, ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं के नियम स्पष्ट किए गए हैं.

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2026 में होने वाली विभिन्न पोस्ट कोड की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है. बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ कराया जाएगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से लेकर ड्रेस कोड और प्रतिबंधित सामान तक हर नियम का पालन जरूरी होगा. किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय ई-एडमिट कार्ड में साफ लिखा होगा. अभ्यर्थियों को उसी समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचना होगा. तय समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें.

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूरी

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए ई-एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा. बिना इन दस्तावेजों के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाएगा. परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को फोटो अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाना होगा. यह शीट इनविजिलेटर को जमा करनी होगी. अगर कोई उम्मीदवार यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो इसकी जिम्मेदारी उसी की होगी.

परीक्षा खत्म होने से पहले नहीं जा सकेंगे बाहर

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद और परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी. सभी अभ्यर्थियों को पूरी अवधि तक परीक्षा कक्ष में रहना होगा.

परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग

डीएसएसएसबी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. कुछ पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा भी हो सकती है. प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा. हालांकि भाषा से जुड़े प्रश्न उसी भाषा में पूछे जाएंगे. गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. यानी नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सोच-समझकर उत्तर दें. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि ई-एडमिट कार्ड जारी होने या परीक्षा में शामिल होने का मतलब नौकरी की गारंटी नहीं है. चयन से पहले दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जाएगी.

क्या नहीं ले जा सकते परीक्षा केंद्र?

मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, घड़ी, कैमरा, वॉलेट, बैग, बेल्ट, गॉगल्स, ज्वेलरी जैसे अंगूठी, चेन या लॉकेट.

खाने-पीने की चीजें और पानी की बोतल भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी. इसलिए अभ्यर्थी केवल जरूरी दस्तावेज लेकर ही आएं.

ड्रेस कोड का पालन जरूरी

बोर्ड ने परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी जारी किया है. अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बाजू के कपड़े पहनकर आना होगा. कपड़ों पर बड़े बटन या कोई बैज नहीं होना चाहिए. लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए सैंडल या कम एड़ी वाली चप्पल पहनने की सलाह दी गई है. जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी.

दिव्यांग और विशेष मामलों के निर्देश

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्था की जाएगी. अगर कोई उम्मीदवार धार्मिक कारणों से कड़ा या कृपाण पहनता है, तो उसे रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. ऐसा इसलिए ताकि सुरक्षा जांच पूरी की जा सके.

बोर्ड की सख्त चेतावनी

डीएसएसएसबी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो उसे अनुचित साधन माना जाएगा. ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: आरआरबी जेई परीक्षा 2026 की नई तारीखें हुईं जारी, जानें कैंडिडेट्स के लिए क्या है जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी'
CBSE क्लास 6 के बच्चों को राहत, फिलहाल लागू नहीं होगी 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी'
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 के 27 सवालों पर उठे सवाल, CAT पहुंचा मामला
UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 के 27 सवालों पर उठे सवाल, CAT पहुंचा मामला

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget