एक्सप्लोरर

जॉब के साथ गलती से भी मत कर लेना इस सब्जेक्ट की ऑनलाइन पढ़ाई, डिग्री को नहीं माना जाएगा वैध

देश में अब ऑनलाइन या पार्ट-टाइम एलएलबी की डिग्री मान्य नहीं होगी. कानून मंत्रालय ने साफ किया कि वकालत गंभीर पेशा है और इसके लिए नियमित पढ़ाई व व्यवहारिक ट्रेनिंग जरूरी है.

देश में पिछले कुछ सालों से लॉ एजुकेशन यानी एलएलबी की पढ़ाई की मांग तेजी से बढ़ी है. अब सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि नौकरीपेशा लोग भी कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं. वजह साफ है रिटायरमेंट के बाद वकील बनकर नया करियर शुरू करना. कई लोग नौकरी करते हुए ऑनलाइन एलएलबी की पढ़ाई शुरू भी कर चुके हैं, जबकि कुछ इसकी तैयारी में हैं. मगर उनके लिए बुरी खबर है.

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में स्पष्ट कहा है कि देश में किसी भी संस्थान को ऑनलाइन या छुट्टियों में एलएलबी की पढ़ाई कराने की अनुमति नहीं है. ऐसे में जो लोग नौकरी के साथ ऑनलाइन लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी डिग्री मान्य नहीं होगी.

रिटायरमेंट के बाद वकालत पर सवाल

कानून मंत्रालय ने यह भी कहा कि कई सरकारी अधिकारी और पेशेवर लोग रिटायरमेंट के बाद वकालत शुरू करना चाहते हैं. लेकिन अगर वे एलएलबी की डिग्री ऑनलाइन या छुट्टियों की कक्षाओं से लेते हैं, तो उनकी कानूनी विशेषज्ञता पर संदेह खड़ा होगा.

यह भी पढ़ें  :  पटना हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर बनने का सुनहरा मौका, 111 पदों पर निकली भर्ती

मंत्रालय के अनुसार, वकालत कोई हल्का-फुल्का या गैर-गंभीर पेशा नहीं है. यह पेशा न सिर्फ अदालत तक सीमित है बल्कि देश के नागरिकों के जीवन और अधिकारों को भी प्रभावित करता है. इसलिए यह जरूरी है कि जो भी व्यक्ति वकील बने, उसने विधि की पढ़ाई पूरे अनुशासन और उच्च मानकों के साथ की हो.

बीसीआई का हवाला

कानून मंत्रालय ने अपने बयान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) का हवाला देते हुए कहा कि अभी तक किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान को एलएलबी की ऑनलाइन या पार्ट-टाइम पढ़ाई कराने की अनुमति नहीं दी गई है.

बीसीआई के मुताबिक एलएलबी सिर्फ डिग्री हासिल करने का कोर्स नहीं है, बल्कि यह छात्रों को न्याय प्रणाली में काम करने के लिए तैयार करता है. इसमें व्यवहारिक अनुभव उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि किताबों से मिलने वाला ज्ञान.

ऑनलाइन क्यों संभव नहीं है एलएलबी?

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने संसद में लिखित जवाब में बताया कि एलएलबी की पढ़ाई ऑनलाइन संभव ही नहीं है. उन्होंने कहा कि इस पढ़ाई में केवल लेक्चर और किताबें ही नहीं, बल्कि कई अन्य जरूरी गतिविधियां भी शामिल होती हैं-

  • मूट कोर्ट (नकली अदालत में बहस का अभ्यास)
  • इंटर्नशिप (वकीलों और न्यायालयों के साथ काम करने का अनुभव)
  • असाइनमेंट और होमवर्क
  • परीक्षाएं और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

ये सभी अनुभव छात्रों को कानून की बारीकियां समझने और वकालत में दक्ष बनाने के लिए जरूरी हैं. लेकिन इन्हें ऑनलाइन माध्यम से पूरी तरह कराना संभव नहीं है.

क्यों जरूरी है कठोर नियम?

सरकार का कहना है कि एलएलबी की पढ़ाई का स्तर गिरना देश की न्याय प्रणाली के लिए खतरनाक हो सकता है. अगर लोग सिर्फ डिग्री हासिल करने के लिए शॉर्टकट अपनाएंगे तो वे सही मायनों में न्याय दिलाने और अदालत में बहस करने के योग्य नहीं बन पाएंगे.

यह भी पढ़ें : देशभर में हर तीसरा छात्र ले रहा प्राइवेट कोचिंग, शहरी इलाकों में खर्च ज्यादा: शिक्षा सर्वे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget