एक्सप्लोरर

10वीं से लेकर मैनेजमेंट डिग्री तक, यहां देखें एशिया कप खेलने गए क्रिकेटर्स कितने पढ़े लिखे हैं

क्रिकेट एशिया कप 2022 में खेल रही टीम इंडिया में अश्विन सबसे ज्यादा और पांड्या सबसे कम पढ़े-लिखे हैं.

Team India Players Education: इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम दुबई में एशिया कप 2022 में शिरकत कर रही है. इस टूर्नामेंट में रोहित, विराट, और राहुल जैसे धाकड़ खिलाड़ी खेल रहे हैं. इन खिलाड़ियों के फैन्स की संख्या करोड़ों में है. हर साल ये खिलाड़ी करोड़ों की कमाई करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खिलाड़ी कितने पढ़े-लिखे हैं? अगर मौजूदा खिलाड़ियों की बात करें तो अश्विन इस टीम में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे खिलाड़ी हैं, जबकि पांड्या सबसे कम पढ़े हैं. इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके पसंदीदा खिलाड़ियों की शैक्षिक योग्यता क्या है.

Team India Players Education: भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम और शिक्षा  

रोहित शर्मा (कप्तान) - एशिया कप 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में माहिर रोहित शर्मा मात्र 10वीं पास हैं. अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए रोहित शर्मा ने 10वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. 

विराट कोहली- रोहित शर्मा की तरह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी ज्यादा पढ़ाई नहीं की है. हालांकि विराट कोहली, रोहित शर्मा से ज्यादा पढ़े-लिखे हैं. कोहली ने 12वीं तक की पढ़ाई की है. क्रिकेट पर ध्यान देने की वजह से कोहली कभी कॉलेज नहीं गए.

केएल राहुल- टीम इंडिया के एक और विस्फोटक बल्लेबाज केएल राहुल बीकॉम पास हैं. राहुल ने बेंगलुरू के श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज से बीकॉम किया है. 

सूर्य कुमार यादव- टीम इंडिया की नई क्रिकेट सनसनी और स्काई के नाम से मशहूर सूर्या ने मुंबई के पिलाई स्कूल ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस से बीकॉम किया है.

ऋषभ पंत- केएल राहुल और सूर्य कुमार यादव की तरह पंत भी बीकॉम पास हैं. पंत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वैंकटेश्वर कॉलेज से बीकॉम पास किया है.

दीपक हुडा- दीपक हुडा आर्ट्स ग्रेजुएट हैं.

दिनेश कार्तिक- कार्तिक 12वीं पास हैं.

हार्दिक पांड्या-  टीम इंडिया के बैटिंग ऑलराउंडर पांड्या 9वीं पास हैं.

रविंद्र जडेजा- सर के नाम से मशहूर जडेजा ने ग्रेजुएशन पास किया है

रविचंद्रन अश्विन- अश्विन, इस मौजूद टीम के सबसे पढ़े-लिखे खिलाड़ियों में से एक हैं. अश्विन ने चेन्नई के एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से आईटी में बीटेक की डिग्री हासिल की है.

यजुवेंद्र चहल- चहल हरियाणा के महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंस से ग्रेजुएट हैं.

रवि विश्नोई- रवि मात्र 10वीं पास हैं.

भुवनेश्वर कुमार- टीम इंडिया के पेस अटैक को संभालने वाले तेज गेंदबाज भुवी उर्फ भुवनेश्वर कुमार, मेरठ की चौधरी चरण सिंह युनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं.

अर्शदीप सिंह- टीम इंडिया के नए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ग्रेजुएट हैं.

आवेश खान- आवेश खान भी बीकॉम पास हैं. आवेश ने इंदौर के रैनैसंस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट से बीकॉम पास किया है.

डिस्क्लेमर: यह खबर हमने मीडिया रिपोर्ट्स, वीकीपीडिया और प्रतिष्ठित संस्थानों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर बनाई है. किसी भी तरह की त्रुटि होने पर सुधार की गुंजाइश है.

जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं सेरेना विलियम्स, 3 साल की उम्र में पिता ने खिलौने की जगह थमाया था रैकेट, करियर में जीते हैं 39 ग्रैंड स्लैम

School Holidays in September 2022: सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
दिवाली से पहले UP के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 70 हजार से ज्यादा का होगा प्रमोशन
दिवाली से पहले UP के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 70 हजार से ज्यादा का होगा प्रमोशन
सेल भिलाई में 710 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI से ग्रेजुएट तक के लिए मौका
सेल भिलाई में 710 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI से ग्रेजुएट तक के लिए मौका
दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget