एक्सप्लोरर

NET का स्कोर करेगा PhD एडमिशन में मदद, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मेरिट लिस्ट के लिए तैयार किया यह प्रोसेस

DU PhD Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का स्कोर मान्य होगा. कितना वेटेज नेट को और कितना इंटरव्यू को दिया जाएगा? जानें.

Delhi University PhD Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. डीयू इस एकेडमिक सेशन यानी साल 2024-25 के पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा बल्कि यूजीसी नेट परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही कैंडिडेट्स को एडमिशन मिलेगा. ये प्रवेश तीन कैटेगरी के अंतर्गत होंगे, जिनका डिटेल हम आगे साझा कर रहे हैं.

नेट के लिए करें आवेदन

डीयू से पीएचडी करना चाहते हैं तो यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जरूर आवेदन कर दें. अप्लाई करने की लास्ट डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है और रजिस्ट्रेशन अभी चल रहे हैं. इस परीक्षा के स्कोर के बेसिस पर ही आपको डीयू के रिसर्च प्रोग्राम में प्रवेश मिलेगा. अब लास्ट डेट 19 मई 2024 कर दी गई है.

परीक्षा प्लस इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन

डीयू के पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए केवल नेट परीक्षा के मार्क्स मान्य नहीं होंगे बल्कि एक बड़ा हिस्सा इन अंकों को दिया जाएगा. साफ तौर पर बताएं तो 70 प्रतिशत वेटेज नेट के स्कोर को और 30 प्रतिशत वेटेज इंटरव्यू को दिया जाएगा. दोनों के ही आधार पर फाइनल स्कोर तैयार होगा और प्रवेश मिलेगा.

तीन कैटेगरी में मिलेगा एडमिशन

यूजीसी के इस नियम को जिसमें उसने कहा था कि पीएचडी के लिए अलग-अलग परीक्षा न होकर एक कॉमन परीक्षा (नेट) आयोजित हो, का पालन डीयू इसी साल से कर रहा है. इसके तहत तीन कैटेगरी में एडमिशन होंगे. पहली कैटेगरी जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फैलो की होगी.

दूसरी कैटेगरी असिस्टेंट प्रोफेसर की और तीसरी सिंपल पीएचडी में एडमिशन की होगी. यूजीसी नेट के स्कोर के आधार पर इन तीनों कैटेगरी में कैंडिडे्टस को एडमिशन मिलेगा.

यहां से पता करें डिटेल

इस बारे में डिटेल या अपडेट पता करने के लिए आप डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता ये है - admission.uod.ac.in. यहां से आप विस्तार में जानकारी पा सकते हैं.

ये भी जान लें कि जिन विषयों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित नहीं होती है उनके लिए यूनिवर्सिटी अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा आयोजित कर सकती है. इस बारे में अपडेट आप ऊपर दी वेबसाइट से जान सकते हैं. इसके साथ ही एनटीए की वेबसाइट भी देखते रहें. यहां पूरी जानकारी साझा की जाएगी.

अलग-अलग एग्जाम नहीं होंगे

यूजीसी का कहना है कि इस प्रकार एडमिशन लेने से बहुत से एग्जाम्स की जरूरत को खत्म किया जा सकता है. अभी हर यूनिवर्सिटी का प्रवेश का तरीका अलग है और हर कोई अपनी प्रवेश परीक्षा लेता है. नेट के स्कोर को वैलिड करने से इसी का इस्तेमाल किया जा सकेगा और अलग-अलग परीक्षाओं की जरूरत नहीं पड़ेगी. डीयू इसे लागू कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए शुरू हुए आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget