एक्सप्लोरर

Allahabad University Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के PG कोर्स में प्रवेश के लिए शुरू हुए आवेदन, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई

AU PG Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इस तारीख तक अप्लाई किया जा सकता है और सेलेक्शन ऐसे होगा. यहां देखें जरूरी डिटेल.

Allahabad University PG Admission 2024 Registration Begins: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं. एयू ने रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया है और आवेदन शुरू हो गए हैं. ये आवेदन एयू के विभिन्न कोर्सेस और विभिन्न कॉलेजों के लिए हैं. यूनिवर्सिटी के साथ ही एफिलेटेड कॉलेजों में पीजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए फॉर्म भरा जा सकता है. आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्सेस में आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आप इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं. इनका पता ये है - allduniv.ac.in और aupravesh2024.cbtexam.in.

यहां से डिटेल और आगे के अपडेट भी पता किए जा सकते हैं. समय-समय पर ये वेबसाइट विजिट करते रहें ताकि कोई जरूरी जानकारी आपसे ना छूटे. इस प्रक्रिया से एयू के 60 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में कैंडिडेट्स को एडमिशन मिलेगा.

कैसे होगा सेलेक्शन

एयू के पीजी कोर्स में सेलेक्शन के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देना होगा. इसकी पक्की तारीख अभी जारी नहीं हुई है. मोटे तौर पर ये कहा जा सकता है कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन जून महीने के तीसरे हफ्ते तक किया जा सकता है और रिजल्ट जुलाई महीने के पहले हफ्ते तक रिलीज होंगे. इसके बाद तीसरे हफ्ते में काउंसलिंग शुरू हो जाएगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होगी परीक्षा

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का पीजी एंट्रेंस एग्जाम कुछ कोर्सेस के लिए ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा तो कुछ कोर्सेस के लिए ये ऑफलाइन आयोजित होगा. इसके बारे में आप डिटेल में जानकारी वेबसाइट से पा सकते हैं. ऑफलाइन परीक्षा केंद्र देश के विभिन्न हिस्सों में बनेंगे.

यहां पड़ेंगे सेंटर

ऑफलाइन परीक्षा का सेंटर प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और दिल्ली में पड़ेगा. ऑनलाइन एग्जाम भोपाल, कोलकाता, पटना और थिरुवनंतपुरम में आयोजित किए जाएंगे. डिटेल और अपडेट  किसी प्रकार के बदलाव के लिए वेबसाइट देखते रहें.

ये है लास्ट डेट

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए या पीजीएटी एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 16 मई से शुरू हुए हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 5 जून 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. पीजी एडमिशन 2024 का लिंक वेबसाइट पर दिया हुआ है.

कैसा होगा पेपर पैटर्न

पीजीएटी पेपर पैटर्न की बात करें तो ये परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी. इसमें 150 एमसीक्यू टाइप सवाल पूछे जाएंगे और गलत जवाब के लिए किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं है.

पीजीएटी 2024 का नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget