एक्सप्लोरर

DU Admissions 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ना हुआ महंगा, बढ़ गई इन कोर्स की फीस

DU Fees Hike: दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के लिए अब स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा फीस चुकानी होगी. सभी यूजी कोर्सेज के पहले साल और इन प्रोग्राम की फीस बढ़ा दी गई है.

Delhi University Increases Fees: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट फर्स्ट ईयर समेत कई कोर्सेज की फीस बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स को यहां से पढ़ाई करने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. ये फीस हाइक एकेडमिक सेशन 2024-25 से लागू होगा. इसके तहत सभी अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज की पहले साल की फीस बढ़ाई गई है और पीजी और पीएचडी प्रोग्राम्स की फीस में भी बढ़ोत्तरी की गई है. ये सेशन अगस्त में शुरू होगा और तभी से फीस हाइक लागू हो जाएगी. इस पर डीयू वीसी योगेश सिंह ने मोहर लगा दी है.

किस कोर्स में बढ़ी कितनी फीस

नये फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक पहले साल की बीटेक स्टूडेंट्स की फीस 3.70 फीसदी बढ़ाई गई है. पहले वे 2.16 लाख पे करते थे अब 2.24 लाख पे करेंगे. फिलहाल फी हाइक का नियम मुख्य तौर पर पहले साल के स्टूडेंट्स के लिए लागू किया जाएगा.

ये फीस कई सेक्शन के अंडर बढ़ायी गई है जैसे ट्यूशन फीस, वेलफेयर फंड, डेवलेपमेंट फीस, फैसिलिटीज एंड सर्विसेस चार्जेस, इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन सपोर्ट आदि.

इन कोर्सेज का क्या हाल

इसी तरह से पांच साल के इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की फीस भी पांच फीसदी बढ़ा दी गई है. पहले शुल्क 1.90 लाख था जो अब 1.99 लाख है. चार साल के इंटिग्रेडेट टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम की फीस 57,400 रुपये कर दी गई है. प्रतिशत के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा फीस हाइक पीएचडी कोर्सेज में हुई है. यहां 60.22 परसेंट बढ़ोत्तरी की गई है. पहले स्कॉलर 4450 रुपये देकर डिग्री लेते थे और अब 7130 रुपये चुकाने होंगे.

इन विदेशी छात्रों के लिए भी बढ़ा शुल्क

कुछ खास वर्ग के विदेशी छात्रों के लिए भी फीस बढ़ी है. जैसे नॉन-सार्क देशों से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए फीस 1 लाख की जगह 2 लाख कर दी गई है. वहीं सार्क देशों के स्टूडेंट्स के लिए एमए हिंदू स्टडीज की फीस 1 लाख से 50 हजार कर दी गई है.

तिब्बत के छात्रों को यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन फीस और कॉलेज वा डिपार्टमेंट्स में एडिशनल फीस न देने की छूट दी गई है.

एडमिशन में हो रहा है डिले

डीयू एकेडमिक सेशन 2024-25 की शुरुआत में डिले हो रहा है क्योंकि इस बार सीयूईटी यूजी के नतीजों में काफी डिले हो गया है. पहले रिजल्ट 30 जून को आना था लेकिन अब 30 जुलाई आने वाली है और नतीजे जारी नहीं हुए हैं.

हालांकि फाइनल आंसर-की कल रिलीज कर दी गई है. इसके बाद परिणाम की बारी है जो अब किसी भी समय घोषित किया जा सकता है. ये भी संभावना है कि रिजल्ट एक-दो दिन में जारी हो जाए. इस सूरत में भी एकेडमिक सेशन देर से शुरू हो पाएगा. 

यह भी पढ़ें: सीयूईटी यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, अब है नतीजों की बारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा
IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget