एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी की आंसर-की पर आपत्ति करने का आखिरी मौका, रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट? पढ़ें

CUET UG 2024 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 9 जुलाई के दिन सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति करने का लिंक बंद कर देगी. आज शाम तक ही ऑब्जेक्शन किया जा सकता है.

CUET UG Answer Key Objection Window To Close Today: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 की आंसर-की पर आपत्ति करने का आखिरी मौका आज है. वे कैंडिडेट्स जो चाहकर भी किसी वजह से अब तक ऑब्जेक्शन न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. आज के बाद उन्हें ये मौका नहीं मिलेगा. आज शाम को 5 बजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी लिंक बंद कर देगी यानी आपके पास मात्र कुछ घंटों का टाइम बचा है जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस वेबसाइट को कर लें नोट

सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति करने के लिए आपको एनटीए सीयूईटी यूजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है -  exams.nta.ac.in/CUET. यहां से आप ऑब्जेक्शन कर सकते हैं और आगे के डिटेल और अपडेट भी पता कर सकते हैं. बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 7 जुलाई के दिन जारी हुई थी और आज आपत्ति करने का आखिरी मौका है.

लगेगा इतना शुल्क

आपत्ति करने के लिए आपको प्रति सवाल के हिसाब से 200 रुपये शुल्क देना होगा. ये नॉन-रिफंडेबल है. इन आंसर-की पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के द्वारा विचार किया जाएगा और फिर फाइनल आंसर-की रिलीज होगी. अगर कहीं कोई गलती होगी तो उसे सुधारा जाएगा और फाइनल आंसर-की और उसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे.

शिकायतों पर भी होगा विचार

इस बीच एनटीए ने ये भी कहा है कि उन्हें परीक्षा में आई किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में जो शिकायतें 30 जून के पहले मिली हैं, उन पर विचार किया जाएगा. अगर कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो 15 से 19 जुलाई के बीच इन कैंडिडेट्स के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके एडमिट कार्ड भी अलग से रिलीज होंगे.

यहां करें संपर्क

सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के लेकर किसी प्रकार की समस्या हो या कोई समाधान नहीं मिल रहा हो तो आप इस ईमेल एड्रेस पर अपनी शिकायत कर सकते हैं. साथ ही यहां दिए फोन नंबर पर भी कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ईमेल एड्रेस है – ug@nta.ac.in. इसी प्रकार फोन नंबर है – 011 – 40759000.

रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

इसी प्रकार सीयूईटी यूजी रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि नतीजे जारी होने में समय लग सकता है. इस बारे में एनटीए ने अभी कोई पक्की जानकारी नहीं दी है पर अगर कुछ कैंडिडेट्स की शिकायतों पर विचार होता है तो पुन: परीक्षा की दिशा या शिकायतों को खारिज करने की दिशा दोनों ही स्थितियों में रिजल्ट रिलीज में समय लग सकता है. बेहतर होगा अपडेट्स के लिए आप समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

यह भी पढ़ें: बिहार से लेकर झारखंड और गुजरात तक, यहां चल रही है 57 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget