एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी में आखिर क्यों बना हुआ है सेंट्रल यूनिवर्सिटीज का दबदबा?

CUET UG: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट के लिए पंजीकरण प्रोसेस शुरू होने जा रही है. इस साल भी परीक्षा में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज का दबदबा जारी रहने की उम्मीद है.

CUET UG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. हर साल की तरह इस वर्ष भी उम्मीद है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए बड़ी संख्या में छात्र अपना दमखम लगाएंगे. हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि सीयूईटी यूजी में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज का दबदबा क्यों बना हुआ है? आइए जानते हैं...

दरअसल, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) में भाग लेने वाली अधिकतर यूनिवर्सिटीज सेंट्रल यूनिवर्सिटीज हैं. वर्ष 2023 में सीयूईटी यूजी में भाग लेने वाली 250 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज में से 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय थे. इनमें विश्वविद्यालयों में कई नामी विश्वविद्यालय शामिल हैं, जिनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय विज्ञान संस्थान आदि शामिल हैं. ऐसे में ज्यादा छात्रों की इच्छा होती है कि वे देश के नामी और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में दाखिला लें.

स्टूडेंट्स को सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में कम फीस के साथ बेहतर संसाधन मिल जाते हैं. इन विश्वविद्यालयों में अच्छी लाइब्रेरी, लैब, कंप्यूटर लैब आदि सुविधाएं होती है. साथ ही यहां प्लेसमेंट की अच्छी व्यवस्था होती है. ज्यादातर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग, साइंस, सोशल साइंस, ह्यूमनिटीज़ से जुड़े कोर्सों में ग्रेजुएशन करने का अवसर मिलता है. जिसके चलते केंद्रीय विश्वविद्यालयों का सीयूईटी यूजी में दबदबा कायम है.

लॉन्च किए जा रहे नए-नए कोर्स

वहीं, रिपोर्ट्स बताती हैं कि राज्य विश्वविद्यालय और निजी विश्वविद्यालय भी सीयूईटी यूजी में अपनी स्थिति मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं. इन विश्वविद्यालयों में भी संसाधनों और बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है. साथ ही ये यूनिवर्सिटीज भी नए-नए कोर्स लॉन्च कर छात्रों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं.

क्या है CUET UG?

CUET UG को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट कहा जाता है. यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसे देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों और शामिल निजी विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है. CUET UG एग्जाम के लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं की गई है. उम्मीदवार किसी भी आयु में इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UP बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने में बचा सिर्फ इतना वक्त, डेटशीट देखकर शुरू कर लें तैयारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

पत्रकारिता की दुनिया में जब बात पढ़ाई-लिखाई, लाइफस्टाइल, फीचर या न्यूज की आती है, तो चन्द्रिल कुलश्रेष्ठ का नाम सहज ही सामने आता है. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त कर चुके चन्द्रिल बीते पांच वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं और इस दौरान इन्होंने पत्रकारिता के कई रंग देखे हैं - खबरों की तह तक जाना, आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी बातें सामने लाना और क्राइम से जुड़ी कहानियों को तथ्यात्मक ढंग से पेश करना उनकी खासियत बन चुकी है.

चन्द्रिल न सिर्फ रिपोर्टिंग में निपुण हैं, बल्कि कंटेंट राइटिंग, स्टोरी कंसेप्टिंग और फीचर प्रजेंटेशन में भी उनका अंदाज बेहद खास है. खबरों की दुनिया में जहां अक्सर रफ्तार और सनसनी का बोलबाला होता है, वहीं चन्द्रिल की कलम तथ्यों के साथ संतुलन और संवेदनशीलता बनाए रखते हुए काम करती है. वह मानते हैं कि पत्रकारिता का असली उद्देश्य जनता को सही और सटीक जानकारी देना है, न कि महज ध्यान खींचना. यही वजह है कि उनके द्वारा लिखी गई स्टोरीज ना सिर्फ पढ़ने में रोचक होती हैं, बल्कि विश्वसनीयता के मानक पर भी खरी उतरती हैं.

इन दिनों चन्द्रिल ABP Live से जुड़कर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं. चाहे बात सरकारी नौकरियों की अपडेट्स की हो, स्कूली शिक्षा में हो रहे बदलावों की या फिर खेती-किसानी से जुड़े जमीनी मुद्दों की हर विषय पर उनकी पकड़ गहरी और प्रस्तुतिकरण सहज होता है. वह खबर को महज सूचना नहीं, बल्कि एक अनुभव की तरह पेश करने में यकीन रखते हैं, ताकि पाठक उससे खुद को जोड़ सके.

क्राइम रिपोर्टिंग में भी चन्द्रिल की शैली अलग है. वह किसी भी केस को सिर्फ घटनाओं के सिलसिले के रूप में नहीं दिखाते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और कानूनी पहलुओं को भी उजागर करने की कोशिश करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget