एक्सप्लोरर

CSIR UGC NET 2023: रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई, यहां देखें कंप्लीट शेड्यूल

CSIR UGC NET 2023 Registration: काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट, 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया गया है. 30 नवंबर के पहले फॉर्म भर दें.

NTA Begins Registration For CSIR UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए आवेदन लिंक खोल दिया है. वे कैंडिडेट्स जो काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिकि वेबसाइट का पता ये है – csirnet.nta.ac.in. यहां से आवेदन भी किया जा सकता है और इस परीक्षा का डिटेल और अपडेट भी चेक किया जा सकता है.

दिसंबर में होगी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के शेड्यूल की बात करें तो एग्जाम दिसंबर महीने में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए तारीख तय हुई है 26, 27 और 28 दिसंबर 2023. आवेदन कल यानी 1 नवंबर से शुरू हो गए हैं, नोटिस भी कल ही रिलीज हुआ था. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 है. यही फीस जमा करने की भी लास्ट डेट है. फॉर्म में करेक्शन 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2023 के बीच किया जा सकेगा. रिजल्ट जनवरी 2024 के महीने में जारी हो सकते हैं.

साल में दो बार होता है आयोजित

ये परीक्षा सीबीटी मोड में यानी कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के रूप में साल में दो बार आयोजित होती है. इस ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन सामान्यत: जून और दिसंबर महीने में किया जाता है. एनटीए इसकी आयोजक एजेंसी है. इसके बारे में डिटेल ऊपर बतायी गई वेबसाइट के अलावा nta.ac.in पर भी पता किया जा सकता है.

इतना लगेगा शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1100 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं ईडब्ल्यूएस, ओबीसी को शुल्क के रूप में 550 रुपये देने हैं. एससी, एसटी, थर्ड जेंडर के लिए ये 275 रुपये है. पीडब्ल्यूडी को शुल्क नहीं देना है.

ऐसा होता है पेपर पैटर्न

ये परीक्षा 180 मिनट या तीन घंटे की होती है. इसमें हर पेपर में तीन सेक्शन होते हैं. सवाल एमसीक्यू टाइप होते हैं जिनमें चार में से एक ऑप्शन सही होता है. हर पेपर 200 अंक का होता है और निगेटिव मार्किंग भी होती है. पेपर इंग्लिश और हिंदी भाषा में आयोजित किया जाता है.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नोटिस.

यह भी पढ़ें: बैंक से लेकर हॉस्पिटल तक, यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget