एक्सप्लोरर

DU Exams Postpone: दिल्ली यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर की परीक्षाएं स्थगित

तमाम विश्वविद्यालयों की तरह दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फाइनल ईयर की परीक्षाएं स्थगित कर दी है. अब 1 जून के बाद परीक्षाएं शुरू होंगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोविड -19 के बढ़ते  मामलों को देखते हुए फाइनल ईयर की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 मई से शुरू होनी थीं, लेकिन अब 1 जून से  परीक्षााएं शुरू होंगी और ये ऑनलाइन मोड में होंगी. एग्जाम  ओपन बुक फॉर्मेट में आयोजित किए जाएंगे.

डीन ऑफ एग्जामिनेशन डीयू डीएस रावत ने दी जानकारी
डीन ऑफ एग्जामिनेशन डीयू डीएस रावत ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि,”  हमने सभी विभागों के प्रमुखों और डीनों के साथ शनिवार को एक बैठक की थी. बैठक की अध्यक्षता वाइस चांसलर ने की थी. इस बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि परीक्षाओं को 1 जून तक स्थगित कर दिया जाए.”
 रावत ने कहा कि इंटरमीडिएट  सेमेस्टर की परीक्षा पर फैसला बाद में लिया जाएगा. हालांकि शिक्षक और छात्र परीक्षा को स्थगित करने और यहां तक ​​कि रद्द करने की मांग कर रहे हैं. वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने इस मुद्दे पर कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर पीसी जोशी को पत्र लिखा था.

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कार्यवाहक कुलपति को लिखा पत्र
30 अप्रैल को लिखे गए पत्र में कहा गया था कि, “ विश्वविद्यालय को उस स्थिति के बारे में एक संवेदनशील दृष्टिकोण रखना चाहिए. कोई भी इस समय परीक्षा लिखने या आयोजित करने की स्थिति में नहीं है. इसलिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सभी छात्रों के लिए परीक्षाओं को रद्द करने पर विचार करें और छात्रों के मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्णय लें. इंटरनल असेसमेंट जमा करने की समयसीमा बढ़ाई जानी चाहिए."

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल और कॉलेज 31 मई तक बंद, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लिया गया फैसला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget