एक्सप्लोरर

Covid-19: कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दी राहत, सभी PG कोर्सेज और UG प्रोग्राम्स की फीस कर दी माफ

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने एक सराहनीय पहल करते हुए एकेडमिक ईयर 2021-22 के लिए दो संस्थान द्वारा संचालित यूजी कोर्स और सभी पीजी कोर्सेज के छात्रों की फीस माफ कर दी है.

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने सभी पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज और एकेडमिक ईयर 2021-22 के लिए दो संस्थान द्वारा संचालित अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के छात्रों की फीस माफ कर दी. यूनिवर्सिटी द्वारा फीस ये देखते हुए माफ की गई है कि कोविड -19 महामारी के दौरान कई छात्रों के परिवारों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक नोटिफेकशन जारी करते हुए, विश्वविद्यालय ने यह भी कहा कि फाइनल ईयर के छात्रों को अपनी मार्कशीट लेने के लिए अपने बकाया का भुगतान करने की जरूरत नहीं है.

नोटिफिकेशन में ये कहा गया है

कार्यवाह रजिस्ट्रार देबासिस दास द्वारा अधोहस्ताक्षरित नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, “यह सभी संबंधितों की जानकारी के लिए है कि वर्तमान महामारी की स्थिति को देखते हुए, विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021 के लिए छात्रों (पीजी और विश्वविद्यालय यूजी छात्रों) के प्रवेश शुल्क, ट्यूशन फीस और परीक्षा शुल्क जैसे सभी शुल्क माफ कर दिए हैं. वहीं विभिन्न सेमेस्टर के छात्रों को विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं की मार्कशीट / ग्रेड शीट एकत्र करने के लिए शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है. “

छात्रों के हित में लिया गया है फैसला

164 साल पुरानी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर सोनाली चक्रवर्ती बंद्योपाध्याय ने कहा कि छात्रों के हित में यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि "हम उनके पक्ष में रहना चाहते हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि महामारी के कारण उनकी पढ़ाई किसी भी तरह से प्रभावित न हो. ”

अन्य अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि एफिलिएटेड कॉलेज उनकी अपनी गवर्निंग बॉडी द्वारा चलाए जाते हैं और विश्वविद्यालय उनके लिए ऐसा कोई निर्णय नहीं ले सकता है.

छात्रों और उनके परिवारों की आर्थिक तंगी को देखते हुए लिया गया फैसला

उन्होंने बताया कि केवल दो अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम बी.टेक और होम साइंस डायरेक्ट अपने कैंपस में सीयू द्वारा चलाए जा रहे हैं. जिन छात्रों ने इन कोर्सेज के लिए नामांकन किया है, उन्हें भी शुल्क माफी का लाभ मिलेगा. ”.उन्होंने कहा कि संस्थान के अनुसार, महामारी के दौरान छात्रों और उनके परिवारों की आर्थिक तंगी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

SFI ने यूनिवर्सिटी की पहल की सराहना की

वहीं सीपीएम की छात्र शाखा, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने विश्वविद्यालय के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि,“पिछले डेढ़ वर्षों में, कई परिवारों को वित्तीय तंगी का सामना करना पड़ा है. यह निर्णय उनके लिए कुछ मददगार होगा. ”

ये भी पढ़ें

KCET Exam 2021: कर्नाटक कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 आज, यहां चेक करें एग्जाम डे की गाइडलाइन्स

IIFT MBA 2022-24: एमबीए प्रोग्राम के लिए 5 दिसंबर को है ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम, 1 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
NEET UG 2026 Fee Refund: NEET के लाखों छात्रों के पास आज रिफंड पाने का आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन
NEET के लाखों छात्रों के पास आज रिफंड पाने का आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन
AICTE Report: इंजीनियरिंग करने वाले 17% ही नौकरी के लायक, खत्म हो रहा IT सेक्टर का क्रेज? 
इंजीनियरिंग करने वाले 17% ही नौकरी के लायक, खत्म हो रहा IT सेक्टर का क्रेज? 
IIT बॉम्बे CSE कटऑफ 2026 किस रैंक पर मिलेगा एडमिशन, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
IIT बॉम्बे CSE कटऑफ 2026 किस रैंक पर मिलेगा एडमिशन, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget