एक्सप्लोरर

बड़ी IT कंपनी ने निकाली 21 हजार रुपये महीने की नौकरी, लोग बोले- इससे अच्छा मजदूरी ही कर लेंगे

Off Campus Hiring: एक बड़ी आईटी कंपनी ने बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स के लिए नौकरियां निकाली हैं. यहां जो सैलरी ऑफर की जा रही है, वो सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गई है.

कैंडिडेट किसी भी फील्ड का हो, कोर्स खत्म होने के बाद हर कोई नौकरी चाहता है. हालांकि किस विषय से, किस संस्थान से और कितना पैसे खर्च करके पढ़ाई की है, इन सब बातों को ध्यान में रखकर हर उम्मीदवार अपने लिए एक स्तरीय जॉब तलाशता है. अब इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को अगर बड़ी आईटी कंपनी 20-21 हजार रुपये महीने की नौकरी देगी तो इसका मजाक बनना लाजिमी है.

क्या है माजरा

दरअसल आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने कुछ समय पहले मास हायरिंग की घोषणा की यानी बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को काम पर रखने की बात कही. आवेदन शुरू हुए और कल यानी 14 अगस्त इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है. इस कंपनी ने X (पहले ट्विटर) पर जब डाला कि ये ऑफ कैम्पस मास हायरिंग कर रहे हैं, लास्ट डेट 14 अगस्त है और सैलरी 2.52 एलपीए है तो बहुत से कैंडिडेट भड़क गए.

इतनी ज्यादा रकम!

जहां कुछ कैंडिडेट्स ने व्यंग कसते हुए कहा कि एक इंजनियरिंग ग्रेजुएट इतने ज्यादा पैसों का क्या करेगा, ये कुछ ज्यादा ही बड़ी रकम है. वहीं दूसरे ने कहा, अरे वाह इतने सारे पैसे? इससे ज्यादा सैलरी मेरा ड्राइवर वीक में चार दिन काम करके कमाता है. उसकी सैलरी दो लाख है.

घर का किराया भी नहीं निकलेगा

देखते ही देखते ये नौकरी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है पर ट्रेंड करने की वजह जॉब ऑफर कम और सैलरी ज्यादा है. मानस नाम के यूजर ने लिखा कि इसमें तो घर का रेंट भी नहीं निकलेगा. कुछ कैंडिडेट्स का कहना है कि कंपनियों का मुनाफा, हजारों से लाखों और लाखों से करोड़ों में पहुंच रहा है और कैंडिडेट्स को ये पैसे दिए जा रहे हैं.

कुछ दिखे फेवर में

हालांक ऐसे मैसेजेस की भीड़ में जब सब के सब इस नौकरी और यहां ऑफर होने वाली सैलरी का मजाक बना रहे हैं, वहीं कुछ यूजर ऐसे भी रहे जो बोले कि कुछ नहीं से कुछ तो है, कम से कम नौकरी तो है भले, 20 हजार रुपये की हो. हालांकि ऐसे लोगों पर बाकी यूजर नाराज हैं कि ऐसे हामी भरने से ही कंपनियों को कैंडिडेट्स के साथ गलत करने का मौका मिलता है.

नौकरी के डिटेल

कॉग्निजेंट ने ये नौकरी फ्रेशर्स के लिए निकाली है और वे क्लीन ग्रेजुएट्स के लिए है. ये फुल टाइम जॉब है और यूजी डिग्री लिए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को ऑल इंडिया में कहीं भी जॉब मिल सकती है. किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से तीन साल की बैचलर्स डिग्री लिए कैंडिडेट इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कल रात 9 बजे तक फॉर्म भरा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: NIRF रैंकिंग इनोवेशन कैटेगरी में आईआईटी बॉम्बे ने मारी बाजी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget