एक्सप्लोरर

कौन होता है CISF का सबसे बड़ा अधिकारी, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट

CISF Top Officer: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन 10 मार्च, 1969 में हुआ था. उस वक्त इस बल की संख्या 2800 ही थी जो अब लाखों में पहुंच गई है.

हर देश वासी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का नाम तो सुना ही होगा. लेकिन क्या आपको इसका मुख्य काम क्या होता है. साथ ही आपको क्या ये पता है CISF का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है? आज हम आपको बताएंगे.

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना 10 मार्च, 1969 को हुई थी. इसका मुख्य उद्देश्य देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों, परमाणु संयंत्रों, हवाई अड्डों और अन्य जरूरी जगहों को सुरक्षा प्रदान करना है. ये फोर्स ही दिल्ली मेट्रो, बंदरगाह, ऐतिहासिक स्मारक और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों को सुरक्षा प्रदान करती है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भी CAPF के अंदर आता है. शुरुआत में CISF में कुल 2800 ही कर्मी हुआ करते हैं, जिन्हें बाद में बढ़ाया जाता गया. आज इस बल की संख्या लाखों में हैं.  

CAPF के तहत 7 फोर्स आती हैं. जिनमें बीएसएफ, आईटीबीपी, असम राइफल्स और एसएसबी देश के बॉर्डरों की रक्षा करती हैं. इसके अलावा CAPF में एनएसजी, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ शामिल हैं. ये सभी बल गृह मंत्रालय के अधीन आते हैं.

शुरुआत में CISF में भर्ती और तैनाती केवल पुरुषों की ही होती थी. लेकिन साल 1992 में आशा सिन्हा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जब उन्हें माझॅगॉन डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में कमांडेंट के रूप में तैनात किया गया. इससे वे भारत में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की पहली महिला कमांडेंट बन गईं. इससे पहले महिलाओं की भूमिका केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सीमित थी और उन्हें केवल पर्यवेक्षकीय भूमिकाएं निभाने की अनुमति थी. लेकिन आशा सिन्हा की नियुक्ति ने इस सीमा को तोड़ा दिया और महिलाओं के लिए उच्च पदों के लिए रास्ते खुल गए.

कौन है सबसे बड़ा अफसर?

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का सबसे बड़ा अफसर महानिदेशक (Director General) होता है. महानिदेशक को सहायता अतिरिक्त महानिदेशक प्रदान करते हैं और विशिष्ट क्षेत्रों की देखरेख करते हैं. इनके बाद महानिरीक्षक आते हैं.

ये है पूरी लिस्ट

  • महानिदेशक (Director General)
  • अतिरिक्त महानिदेशक (Additional Director General)
  • महानिरीक्षक (Inspector General)
  • उप महानिरीक्षक (Deputy Inspector General)
  • वरिष्ठ कमांडेंट (Senior Commandant)
  • कमांडेंट (Commandant)
  • डिप्टी कमांडेंट (Deputy Commandant)
  • सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant)
  • निरीक्षक (Inspector)
  • उप निरीक्षक (Sub inspector)
  • सहायक उप निरीक्षक (Assistant sub-inspector)
  • हेड कॉन्स्टेबल
  • कॉन्स्टेबल

यह भी पढ़ें- ICG DG Salary: कितनी होती है इंडियन कोस्ट गार्ड के DG की सैलरी, मिलती हैं ये ढेर सारी सुविधाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास बेटियों से लेकर UPSC अभ्यर्थियों तक, बिहार सरकार दे रही है लाखों रुपये की मदद
12वीं पास बेटियों से लेकर UPSC अभ्यर्थियों तक, बिहार सरकार दे रही है लाखों रुपये की मदद
RBI Vacancy 2026: बिना परीक्षा मिलेगा रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका. ₹4.10 लाख तक होगी सैलरी
बिना परीक्षा मिलेगा रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका. ₹4.10 लाख तक होगी सैलरी
UP Lekhpal Answer Key: यूपी लेखपाल रिवाइज्ड आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यूपी लेखपाल रिवाइज्ड आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG फीस रिफंड का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल अपडेट करने की तारीख
NEET UG फीस रिफंड का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल अपडेट करने की तारीख

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget