एक्सप्लोरर

CIL Recruitment 2021: कोल इंडिया लिमिटेड में 86 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना पड़ेगा. इंटरव्यू में पास होने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2021 है.

CIL Recruitment 2021: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, मेडिकल स्पेशलिस्ट और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के कुल 86 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. योग्य उम्मीदवार कोल इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर अपने दस्तावेज भेजकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. जो लोग इंटरव्यू में पास होंगे उन्हें इन पदों के लिए चयनित किया जाएगा. ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2021 है. 

इन पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के मुताबिक सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट (E4) और मेडिकल स्पेशलिस्ट (E3) के 52 पद, सीनियर मेडिकल ऑफिसर (E3) के 32 पद और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) (E3) के 2 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. 

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास जनरल सर्जरी/जनरल मेडिसिन या पलमोनरी मेडिसिन में एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. सीनियर मेडिकल ऑफिसर (E3) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीडीएस की डिग्री और 1 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. 

उम्र सीमा

सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 साल और अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी. 

यहां आयोजित होंगे इंटरव्यू

कोल इंडिया लिमिटेड के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) जाना पड़ेगा. आवेदन के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू की सूचना दी जाएगी. 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक कैंडीडेट्स इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम के जरिए कर सकते हैं. आप कोल इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.coalindia.in पर जाकर इन भर्तियों का नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इसमें दिए गए पते पर आप अपने मूल दस्तावेजों की फोटोस्टेट 30 अप्रैल 2021 से पहले भेज दें. 

Railway Recruitment 2021: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 480 पदों पर निकली भर्तियां, 16 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, AI से की फॉर्मों की जांच, 569 उम्मीदवारों के आवेदन हुए रद्द
UPSC परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, AI से की फॉर्मों की जांच, 569 उम्मीदवारों के आवेदन हुए रद्द
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
देशभर के स्कूलों में बदल रही पढ़ाई की तस्वीर,अब किताबों के साथ AI भी बनेगा छात्रों का नया साथी
देशभर के स्कूलों में बदल रही पढ़ाई की तस्वीर,अब किताबों के साथ AI भी बनेगा छात्रों का नया साथी

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
Embed widget