एक्सप्लोरर

Children’s Day: आज है चिल्ड्रंस डे, जानिए इस दिन का इतिहास, महत्व और बच्चों के अधिकार

Children’s Day Today: आज चिल्ड्रंस डे यानी बाल दिवस है. इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बर्थ एनिवर्सरी के दिन मनाया जाता है. जानते हैं इस दिन का इतिहास और एक बच्चे के अधिकार.

Children’s Day Significance And Rights Of A Child: हर साल 14 नवंबर के दिन बाल दिवस मनाया जाता है. इस दिन देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है और इसी मौके पर चिल्ड्रंस डे सेलिब्रेट होता है. बच्चों से विशेष लगाव रखने के कारण उनकी बर्थ एनिवर्सरी को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं. चिल्ड्रंस डे सेलिब्रेशन पंडित जवाहरलाल नेहरू को दिया जाने वाला ट्रिब्यूट है जिन्हें बच्चे प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे. नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 के दिन हुआ था. उनको बच्चों से खास स्नेह था और उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के लिए स्वदेशी सिनेमा बनाने के लिए 1955 में चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी इंडिया की स्थापना की.

कब हुई इस दिन की शुरुआत
साल 1964 के पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था. यूनाइटेड नेशन इसी दिन चिल्ड्रंस डे सेलिब्रेट करता है. हालांकि वर्ष 1964 में पंडित नेहरू की मृत्यु को बाद ये तय किया गया कि उनके जन्मदिन को चिल्ड्रंस डे के रूप में मनाया जाएगा और तब से भारत में 14 नवंबर को चिल्ड्रंस डे मनाया जाता है.

बच्चों की शिक्षा को लेकर थे काफी सजग
एक एडमिनिस्ट्रेटर होने के अलावा जवाहरलाल नेहरू बच्चों की शिक्षा को लेकर भी काफी सजग थे. देश के बहुत से प्रॉमिनेंट एजुकेशन इंस्टीट्यूशन जैसे एम्स, आईआईटी और आईआईएम उन्हीं का विजन थे, जिससे इनका निर्माण हुआ.बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने कहा था कि "आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे. जिस तरह से हम उन्हें बड़ा करेंगे, वह देश का भविष्य तय करेगा."

क्या हैं बच्चों के अधिकार

  • 6 से 14 साल के सभी बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य प्रारंभिक शिक्षा का अधिकार.
  • किसी भी खतरनाक रोजगार से सुरक्षित होने का अधिकार.
  • बचपन की देखभाल और शिक्षा का अधिकार.
  • दुरुपयोग से सुरक्षा का अधिकार.
  • अपनी उम्र और क्षमता के विरुद्ध होने वाले व्यवसायों में आर्थिक आवश्यकता के कारण भेजे जाने से सुरक्षा का अधिकार.
  • स्वस्थ तरीके से विकसित होने के लिए समान अवसरों और सुविधाओं का अधिकार.
  • स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार और शोषण से बचपन और युवा अवस्था का बचाव का अधिकार.

जानते हैं बच्चों के लिए कुछ महान हस्तियों ने क्या कहा है

  • ‘आइए हम अपने आज का बलिदान दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके.’ - ए पी जे अब्दुल कलाम.
  • ‘हर बच्चा यह संदेश लेकर आता है कि ईश्वर अभी मनुष्य से निराश नहीं हुआ है.’ - रवींद्रनाथ टैगोर.
  • ‘हमारे बच्चे हमारा सबसे बड़ा खजाना हैं. वे हमारा भविष्य हैं. उन्हें गाली देने वाले हमारे समाज के ताने-बाने को तोड़ते हैं और हमारे देश को कमजोर करते हैं.’ - नेल्सन मंडेला.
  • ‘हर बार जब एक बच्चे को जीवन के अंधेरे पक्ष से बचाया जाता है, हर बार जब हम में से कोई एक बच्चे के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करता है, तो हम अपने जीवन में प्रकाश जोड़ते हैं.’ - ओपरा विनफ्रे.

यह भी पढ़ें-

ऐसे बनाएं अच्छा रिज्यूम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget