एक्सप्लोरर

CBSE ने फैलाए देश के बाहर कदम, दुबई में खुला पहला रीजनल ऑफिस, क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

CBSE’s RO In Dubai: सीबीएसई ने देश के बाहर अपना पहला रीजनल ऑफिस और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोला है, ये दुबई में है. क्या है ये सेंटर खोलने की वजह, इससे किस तरह के फायदे मिलेंगे?

CBSE’s Regional Office And Centre Of Excellence In Dubai: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने देश के बाहर भी अपने कदम फैला दिए हैं. बोर्ड ने देश के बाहर पहला रीजनल ऑफिस और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोला है. इसके लिए दुबई को चुना गया है. ये इंडिया के बाहर सीबीएसई का पहला रीजनल ऑफिस है. इस मौके पर बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही दुबई में इंडियन मिशन के रिप्रेजेंटेटिव और दुबई व नॉर्थ इमिरात के 78 स्कूलों के प्रिंसिपल उपस्थित रहे.

फरवरी में हुई थी घोषणा

पीएम मोदी ने फरवरी की 13 तारीख को सीबीएसई के आरओ और सीओई के दुबई में खोले जाने का ऐलान किया था. जब वे दुबई गए थे उस समय पर ये घोषणा हुई थी. इस संबंध में आधिकारिक तौर पर तैयारियां 2 जुलाई से शुरू हो गई थी और अब सेंटर खोल दिया गया है.

इस मौके पर सीबीएसई दुबई आरओ और सीओई के डायरेक्टर डॉ. राम शंकर ने इस सेंटर और रीजनल ऑफिस खोले जाने की वजह का खुलासा किया. इस सेंटर का दुबई में होने वाली सीबीएसई की परीक्षाओं में अहम रोल रहेगा. इस तरह यूएई के रूप में बोर्ड ने विदेश में भी अपने पैर फैला दिए हैं.

क्यों खुला है ये सेंटर

ये सेंटर बहुत सारी वजहों से खोल गया है जो ग्लोबली बोर्ड की उपस्थिति को दर्ज कराने की तरफ पहला कदम है. इसका मुख्य उद्देश्य रहेगा यूएई के इंडियन स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन की क्वालिटी को बढ़ाना. इसके अलावा ये ऑफिस इस मुद्दे पर भी काम करेगा कि फॉरेन के जो स्कूल सीबीएसई से एफिलेटेड हैं उनमें पढ़ाई और बाकी कार्य प्रणाली ठीक से काम कर रही है या नहीं.

टीचर ट्रेनिंग भी देंगे

सीबीएसई की योजना है कि वे आउटमबेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देंगे, केवल मार्क्स पर फोकस करने के बजाय स्टूडेंट्स की स्किल्स निखारने पर जोर देंगे और उनका ज्ञान बढ़ाएंगे. नये स्किल बेस्ड सब्जेक्ट्स इंट्रोड्यूज किए जाएंगे ताकि स्टूडेंट्स को फ्यूचर के लिए रेडी किया जा सके. इसके साथ ही टीचर्स को इन-सर्विस ट्रेनिंग भी ऑफर की जाएगी. इससे उनकी स्किल्स और नॉलेज भी बढ़ेगी.

इससे क्या फायदा होगा

सीबीएसई का सेंटर यूएई में खुलने से बहुत से फायदे होंगे. जैसे सेंटर स्टूडेंट्स से लेकर टीचर्स और स्कूलों तक को सपोर्ट और रिसोर्स उपलब्ध कराएगा जिससे वहां के बच्चों के लिए सीबीएसई की पढ़ाई करना आसान हो. ये सेंटर ये भी देखेगा की यूएई में खुले सीबीएसई से एफिलेटेड स्कूल सभी मानक पूरे करें ताकि बोर्ड पर सभी का भरोसा जमे. इस सेंटर के माध्यम से बोर्ड ग्लोबली एक्सपेंड करने की तरफ बढ़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: 2024 में अब तक 1 लाख 35 हजार लोगों की नौकरी गई, आईटी सेक्टर में आया भूचाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget