एक्सप्लोरर

Dubai में जल्द खुलेगा CBSE का ऑफिस, पीएम मोदी ने की घोषणा, लाखों प्रवासी भारतीय छात्रों की होगी मदद

CBSE Office In Dubai: दुबई में जल्दी ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का ऑफिस खोला जा सकता है. इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘अहलान मोदी’ इवेंट के दौरान अबू धाबी में घोषणा की.

Ahlan Modi Event In Abu Dhabi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का ऑफिस जल्द ही दुबई में खोला जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध मे अबू धाबी में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की. पीएम यहां ‘अहलान मोदी’ इवेंट के दौरान बोल रहे थे जब उन्होंने कहा कि दुबई में पढ़ने वाले 1.5 लाख से ज्यादा भारतीय छात्रों के लिए कई तरह के इंतजाम किए जाएंगे. इनमें से एक है यहां सीबीएसई ऑफिस का खुलना. जानते हैं उन्होंने इस बारे में और क्या कहा.

क्या कहा पीएम ने

पीएम मोदी ने इवेंट के दौरान कहा कि यूएई के स्कूलों में डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि मास्टर्स कोर्स के लिए पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली का कैम्पस खुला है और अब कुछ ही दिनों में सीबीएसई का ऑफिस भी खोला जाएगा. ये संस्थान यहां की इंडियन कम्यूनिटी को बेस्ट एजुकेशन देने में मदद करेंगे.

दोनों देश के युवाओं को जोड़ने का काम करेगा

आईआईटी दिल्ल के अबू धाबी कैंपस के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये कैंपस दोनों देश के युवाओं को जोड़ने का काम करेगा. इससे इंडिया और यूएई के संबंधों के बीच एक नये चैप्टर की शुरुआत होगी और दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग बढ़ेगा. यूएई में आईआईटी दिल्ली के कैंपस की स्थापना के बारे में इंडिया और यूएई दोनों ही जगहों के नेताओं ने फरवरी 2022 में सोचा था.

विभिन्न राज्यों से आए लोग

इस इवेंट में आगे बोलते हुए पीएम ने इंडिया और यूएई की दोस्ती की सरहाना भी की. उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने लोग भारत के विभिन्न राज्यों से आए हैं. उन्होंने कहा कि आज इस प्रोग्राम में इतिहास रचा गया है. यहां के लोग विभिन्न कोनों और राज्यों से आए हैं लेकिन सभी के दिल आपस में जुड़े हुए हैं. यहां मौजूद हर दिल की धड़कन कह रही है – भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद.

यह भी पढ़ें: एक पेपर बिगड़ जाए तो उसके स्ट्रेस में खराब न करें आगे के एग्जाम, ऐसे हैंडल करें सिचुएशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
10th Pass Government Jobs: 10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget