एक्सप्लोरर

Board Exams 2024: एक पेपर बिगड़ जाए तो उसके स्ट्रेस से खराब न करें आगे के एग्जाम, ऐसे हैंडल करें सिचुएशन

Board Exam Pressure: कई बार देखा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं में अगर स्टूडेंट का एक पेपर बिगड़ जाता है तो उसके तनाव में वे आगे के पेपर भी ठीक से नहीं दे पाते. इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करें, जानते हैं.

How To Handle Board Exam Pressure: बहुत से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और कुछेक की होने वाली हैं. ऐसे में कई बार देखा गया है कि स्टूडेंट्स का कोई एक या दो पेपर खराब हो जाता है तो उनका पढ़ाई से मन उचट जाता है. वे उस बिगड़े पेपर के तनाव में आगे के पेपर भी ठीक से नहीं दे पाते. अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो परेशान न हों और कुछ टिप्स की मदद से इस स्ट्रेस से निकलने का प्रयास करें. देखते हैं इस मुद्दे पर एक्सपर्ट्स की क्या राय है.

सबसे खास व्यक्ति से हो बातचीत

इस संबंध में बात करते हुए क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आराधना गुप्ता कहती हैं कि हर बच्चे की जिंदगी में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है जिसे वो बहुत इंपॉर्टेंस देता है. ऐसे समय में सभी लोग मिलकर उसे कंसोल न करें बल्कि उस खास व्यक्ति या एक्सपर्ट की मदद लें. उसके माध्यम से कही गई बात बच्चे को जल्दी और अच्छे से समझ आएगी. बच्चे को बताएं कि एक पेपर या एक बोर्ड एग्जाम जिंदगी का अंत नहीं है. अभी खुद को साबित करने के बहुत मौके मिलेंगे. पढ़ाई के अलावा भी बहुत सी फील्ड्स हैं जहां वो खुद को साबित कर सकता है. उसके मनपसंद व्यक्ति द्वारा कही गई बात का बच्चे पर अच्छा असर पड़ता है.

और घाटे का सौदा न बनाएं

बच्चे और पैरेंट्स दोनों के लिए ये समझना जरूरी है कि बोर्ड एग्जाम का तनाव, या एक पेपर खराब होने का तनाव आपको बहुत सारे क्षेत्रों में नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए पहले तो ये समझ लें कि आपको एक पेपर की टेंशन लेकर अपनी हेल्थ से लेकर बाकी पेपर खराब करके इस सौदे को और घाटे का बना देना है या इसे कवरअप करना है.

बच्चा अगर एंग्जाइटी में रहेगा तो दिमाग फॉगी हो जाएगा और सोचने, पढ़ने की क्षमता पर विपरीत असर पड़ेगा. इससे जिन पेपरों में अच्छा कर सकता है, उसके चांस भी कम हो जाएंगे. एंग्जाइटी जब ज्यादा लंबे समय रहती है तो डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर डालती है जो स्लीप पैटर्न को बिगाड़ता है. इस तरह पेट से लेकर नींद तक सब खराब होते हैं. साफ तौर पर कहें तो एक पेपर खराब होने का तनाव बहुत महंगा पड़ सकता है इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे भूलकर आगे बढ़ें और बाकी पेपरों पर ध्यान दें.

ऐसे करें खुद को मोटिवेट

ये तो हम सभी जानते हैं कि जो हो गया उसे बदला नहीं जा सकता, इसलिए खुद से कहें कि आप क्या चुनना पसंद करेंगे पुरानी बातों पर रोना या नये की तैयारी करना. बिगड़े पेपर को तनाव का विषय भी बनाया जा सकता है और मोटिवेशन का भी. आप इसे ऐसे भी ले सकते हैं कि जो हुआ सो हुआ अब आगे बेहतरीन करेंगे. इस मोटिवेशन के साथ आगे बढ़ें. ये भी जान लें कि हो सकता है जो पेपर आपके अनुसार ठीक नहीं हुआ उसमें मार्किंग लीनिएंट हो जाए. पॉजिटिव अप्रोच के साथ आगे बढ़िए और मन में ये बिठा लीजिए कि एक पेपर दुनिया का अंत नहीं होता. आपके पास अभी बहुत मौके हैं जहां आप एक्सेल कर सकते हैं. एक एग्जाम आपकी परख नहीं कर सकता. 

यह भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम का स्ट्रेस या डिप्रेशन, किससे जूझ रहा है आपका बच्चा? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA Vacancy: 4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
NEET विवाद के बाद NTA में बड़ा फेरबदल, जानें सरकार इसमें कैसे दे सकती है दखल और कया है कानूनी स्थिति?
NEET विवाद के बाद NTA में बड़ा फेरबदल, जानें सरकार इसमें कैसे दे सकती है दखल और कया है कानूनी स्थिति?
5 साल में दोगुनी हुई NTA की इनकम, एग्जाम से कमाए 1100 करोड़ से ज्यादा 
5 साल में दोगुनी हुई NTA की इनकम, एग्जाम से कमाए 1100 करोड़ से ज्यादा 

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget