एक्सप्लोरर

CBSE ने दोबारा जारी किया सर्कुलर, पहली-दूसरी कक्षा में फेल नहीं होंगे बच्चे

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन यानी सीबीएसई ने छोटे बच्चों के स्ट्रेस को दूर करने और ख़ुशनुमा माहौल में पढ़ाई कराने के लिए 23 दिसम्बर 2005 के एक सर्कुलर को दोबारा सभी स्कूलों को भेजा है.

नई दिल्लीः सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन यानी सीबीएसई ने छोटे बच्चों के स्ट्रेस को दूर करने और ख़ुशनुमा माहौल में पढ़ाई कराने के लिए 23 दिसम्बर 2005 के एक सर्कुलर को दोबारा सभी स्कूलों को भेजा है.

23 दिसम्बर 2005 के सीबीएसई के सर्कुलर में छोटे बच्चों के लिए कुछ निर्देश दिए गए थे जिसे दोबारा गम्भीरता से लागू कराने के लिए सीबीएसई ने इसे फिर से सभी सम्बद्ध स्कूलों को भेजा है. इसके मुताबिक़ सीबीएसई के स्कूलों के प्रधान अध्यापकों के लिए कुछ विशेष आदेश दिए गए हैं जिनका स्कूलों में पालन कराया जाना जरूरी है.

इस सर्कुलर को दोबारा जारी करते हुए सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को कहा गया है कि

1. क्लास वन और क्लास टू के बच्चे अपनी पुस्तकें स्कूल में ही छोड़ सकते हैं. स्कूल में ऐसी सुविधाएं होनी चाहिए. 2. दूसरे निर्देश में कहा गया है कि क्लास वन और क्लास टू में पास या फ़ेल का सिस्टम नहीं होगा. 3. क्लास 3 से 5 तक के लिए होमवर्क के बजाए और विकल्पों पर ध्यान दिया जाना चाहिए. 4. पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए लगातार और व्यापक मूल्यांकन का परिचय कराया जाए. 5. बच्चों की रिपोर्टिंग में स्कूल में हासिल की गई उपलब्धियों के साथ ही पांच प्वांइंट की ग्रेडिंग होनी चाहिए. 6. बच्चों को कक्षा लाइब्रेरी से परिचित कराया जाना चाहिए. 7. प्राइमरी स्तर पर ही संगीत, नृत्य और कला जैसे विषयों से बच्चों को रूबरू कराया जाना चाहिए जिससे उनकी भाव्यात्मक बुद्धि का विकास हो सके.

सीबीएसई के इस सर्कुलर में ये भी कहा गया है कि ये सारे कदम काफी सोच विचार के बाद लिए गए हैं और बच्चों के सीखने की प्रक्रिया के दौर को तनावपूर्ण बनने से रोकने के लिए हैं. सीबीएसई ने पाया है कि कई स्कूल इन निर्देशों का ठीक से और पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं और सभी स्कूलों को इन दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है जिससे बच्चों के लिए सीखने का दौर आसान बना रहे. सीबीएसई इस बात का पूरा ध्यान रखेगा कि इन निर्देशों का उल्लंघन न किया जाए. हालांकि इस बात का ख्याल रखा जाए कि नो पास-फेल सिस्टम का मतलब ये नहीं है कि कोर्स को जारी रखने के लिए किसी एग्जाम को ही नहीं कराया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget