एक्सप्लोरर

CBSE Date Sheet 2021: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की वायरल डेटशीट फर्जी, बोर्ड ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी

CBSE Term I Date sheet: सीबीएसई (CBSE) के मुताबिक जो डेटशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह फर्जी है. केंद्रीय बोर्ड ने अभी तक डेटशीट जारी नहीं की है.

CBSE Date sheet Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के टर्म I परीक्षा की वायरल डेटशीट को फर्जी (Fake) बताया है. बोर्ड ने ट्वीट कर बताया कि अभी तक डेटशीट जारी नहीं की है. बोर्ड ने छात्रों से सोशल मीडिया पर वायरल डेटशीट से कंफ्यूज ना होने को कहा है. हालांकि बोर्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया कि डेटशीट कब तक जारी की जाएगी. छात्रों को डेटशीट का बेसब्री से इंतजार है. 

ट्वीट कर सीबीएसई ने यह कहा

सीबीएसई ने ट्वीट कर इस वायरल डेटशीट को फर्जी बताया है. सीबीएसई ने ट्वीट किया, "सीबीएसई के संज्ञान में आया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को भ्रमित करने के लिए नवंबर 2021 में आगामी टर्म 1 परीक्षा के लिए सोशल मीडिया पर एक फर्जी डेट शीट प्रसारित की जा रही है. यह स्पष्ट किया जाता है कि बोर्ड ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है."

सीबीएसई के मुताबिक पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. बोर्ड का कहना है कि 10वीं कक्षा के 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन को भी दस-दस अंकों में विभाजित किया जाएगा. वहीं 12वीं कक्षा के लिए इसे 15- 15 अंकों के दो हिस्सों में बांटा जा रहा है. कोरोना महामारी के कारण सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दो चरण में आयोजित की जा रही हैं. 

इस बार बोर्ड परीक्षा के छात्रों को 20 मिनट का रीडिंग टाइम दिया जाएगा. पहले यह समय 15 मिनट का था। पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे. पहले सत्र की बोर्ड परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की जा रही हैं. इनकी अवधि 90 मिनट होगी. हालांकि परीक्षा का रिजल्ट मार्च अप्रैल में होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा. दरअसल सीबीएसई बोर्ड पहले ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा का सिलेबस दो हिस्सों में बांट चुका है. 

देश भर के सीबीएसई स्कूलों ने अगले महीने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का डेटा यानी लिस्ट आफ केंडिडेटस (एलओसी) तैयार कर ली हैय देशभर के ऐसे सभी स्कूल जो सीबीएसई से एफिलिएटिड है उन्हें अपने छात्रों की आधिकारिक एलओसी सीबीएसई के संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर दी है. 

यह भी पढ़ेंः CBSE CTET 2021 Registration: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख कल, ऐसे करें आवेदन

NABARD Result 2021: नाबार्ड ग्रेड ए और बी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget