एक्सप्लोरर

CBSE CTET 2024: सीबीएसई ने जारी की CTET परीक्षा की आंसर-की, ऑब्जेक्शन फीस उड़ा देगी होश

CTET Answer Key Out: सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 की आंसर-की सीबीएसई ने जारी कर दी है. इसे डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

CBSE Releases CTET 2024 Answer Key: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडी एजुकेशन ने सीटीईटी परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सीबीएसई सीटीईटी जुलाई परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ctet.nic.in. ये भी जान लें कि ये प्रोविजनल आंसर-की है जिस पर कैंडिडेट्स आपत्ति कर सकते हैं.

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आपको अपने डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी यानी रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की. इनका इस्तेमाल करने के बाद ही आप आंसर-की डाउनलोड कर पाएंगे. बता दें कि परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को 136 शहरों में हुआ था और तभी से लाखों कैंडिडेट्स को आंसर-की का इंतजार था जो आज पूरा हो गया है.

ऑब्जेक्शन फीस है 1000 रुपये

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा की आंसर-की पर कैंडिडेट्स से आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं लेकिन ये ऑब्जेक्शन करना हर किसी के बस की बात नहीं है. कारण है इतनी ज्यादा फीस. सीटीईटी आंसर-की के किसी भी एक सवाल पर आपत्ति करने के लिए आपको 1000 रुपया शुल्क देना होगा. यानी जितने सवाल उतने हजार रुपये. दो सवाल पर ऑब्जेक्शन करेंग तो 2 हजार शुल्क देना होगा.

नॉन-रिफंडेबल है फीस

इस ऑब्जेक्शन फीस की दूसरी जरूरी बात कि ये नॉन-रिफंडेबल है यानी आपका जवाब सही निकलता है तो भी आपको पैसे वापस नहीं मिलेंगे. इस तरह अगर किसी सवाल पर आपत्ति करनी है तो जेब ढीली करनी पड़ेगी इस कंडीशन के साथ कि आप सही हों या गलत पैसे वापस नहीं मिलेंगे. बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं होंगी.

इसके बाद आएगी फाइनल आंसर-की

आज प्रोविजनल आंसर-की रिलीज हई है और इस पर मिली आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी. प्रोविजनल आंसर-की के साथ ही ओएमआर शीट्स भी रिलीज की जाएंगी. इस बारे में अपडेट्स जानने के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर आंसर-की का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • अब जो नया पेज खुले इस पर अपने लॉगिन डिटेल्स यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपको आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें. 

ये रहा डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें: AFCAT 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
SSC CGL Exam Admit Card 2026 : 12,000+ पदों पर होने वाली SSC CGL परीक्षा का कब जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां जानिए
12,000+ पदों पर होने वाली SSC CGL परीक्षा का कब जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां जानिए
Foreign University Campuses in India: गिफ्ट सिटी के बाद अब इन शहरों में खुलने जा रहे हैं इंटरनेशनल कॉलेजों के कैंपस, देखें पूरी लिस्ट
गिफ्ट सिटी के बाद अब इन शहरों में खुलने जा रहे हैं इंटरनेशनल कॉलेजों के कैंपस, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget