एक्सप्लोरर

CBSE CTET 2024: सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, 1 दिसंबर को है एग्जाम, इस डेट के पहले भर दें फॉर्म

CBSE CTET 2024 Registration: सीबीएसई के सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक कैंडिडेट्स इस डेट के पहले अप्लाई कर सकते हैं.

CBSE CTET December Exam 2024 Registration Begins: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. वे कैंडिडेट जो सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है ctet.nic.in. इसके अलावा आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक हमने नीचे भी शेयर किया है, आप यहां जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं.

क्या है लास्ट डेट

सीबीएसई सीटीईटी 2024 के लिए आवेदन कल यानी 17 सितंबर 2024 से शुरू हुए हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. इस बारे में कोई भी जानकारी है, कोई भी डिटेल जानने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पूसा रोड से लेकर ऑक्सफोर्ड तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखीं हैं दिल्ली की नई सीएम आतिशी 

इस डेट पर होगा एग्जाम

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2024 के दिन किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी. पहले शिफ्ट होगी सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक की दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक की.

कितना लगेगा शुल्क

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एक पेपर के लिए ₹1000 शुल्क देना होगा और अगर दोनों पेपर यानी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आवेदन करते हैं तो ₹1200 शुल्क देना होगा. आरक्षित श्रेणी और पीएच कैटिगरी के कैंडिडेट्स के लिए एक पेपर का शुल्क ₹500 और दो पेपर का ₹600 है.

ये भी जान लें कि पेमेंट केवल ऑनलाइन किया जा सकता है इसके लिए आपको डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना होगा. आवेदन 16 की रात 11.59 के पहले जमा कर दें. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 16 अक्टूबर ही है.

यह भी पढ़ें: हाईस्कूल तक भी नहीं पढ़ें हैं 41 साल के अरबपति जेरे़ड इसाकमैन, स्पेसवॉक करने वाले पहले नॉन प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट बने 

इन बातों का रखें ध्यान

नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि कैंडिडेट आवेदन से पहले इंफॉर्मेशन बुलेटिन को ठीक से पढ़ लें. एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करते हों तो ही अप्लाई करें. आवेदन करते समय अपना पोस्टल कोड जरूर से लिखें और पेमेंट का भुगतान जरूर कर दें. इसे करने के बाद ही आपका आवेदन पूरा माना जाएगा.

कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर कोई कैंडिडेट एक से ज्यादा बार आवेदन करता है तो उसका कैंडिडेंटचर न सिर्फ कैंसिल कर दिया जाएगा बल्कि वह फ्यूचर में भी एग्जाम देने से बार्ड कर दिया जाएगा.

इन आसान स्टेप से भर सकते हैं फॉर्म

  • ⁠ ⁠आवेदन करने के लिए सबसे पहले सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं यानी ctet.nic.in पर.
  • ⁠ ⁠यहां आपको अप्लाई ऑनलाइन नाम का लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें.
  • ⁠ ⁠ऐसा करने के बाद जो पेज खुले उसे पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर लिखें. साथ ही अपना लेटेस्ट स्कैन फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • ⁠ ⁠फॉर्म को ठीक से भरें, सभी डिटेल सही प्रकार डालें और एग्जामिनेशन फीस को ऑनलाइन जमा करें.
  • ⁠ ⁠अब इस पेज को डाउनलोड करके अपने पास रख लें और प्रिंट भी निकाल लें. ये आगे काम आएगा.

इंफॉर्मेशन बुलेटिन चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जाएं

यह भी पढ़ें: BECIL में कई पदों पर चल रही है भर्ती, ऑफलाइन होंगे आवेदन, सैलरी 1 लाख तक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में दोगुनी हुई NTA की इनकम, एग्जाम से कमाए 1100 करोड़ से ज्यादा 
5 साल में दोगुनी हुई NTA की इनकम, एग्जाम से कमाए 1100 करोड़ से ज्यादा 
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
US Students Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget