एक्सप्लोरर

CBSE Compartment Exam 2020: एप्लीकेशन विंडो खुली, 20 अगस्त के पहले करें अप्लाई

सीबीएसई बोर्ड के क्लास दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स जो एक या दो विषयों में फेल हैं, वे कंपार्टमेंट एग्जाम 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

CBSE Compartment Exam 2020 Application Process Begins: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने क्लास दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन विंडो खोल दी है. सीबीएसई बोर्ड के वे स्टूडेंट्स जो एक या अधिकतम दो विषयों में फेल हों, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन तरीका अपनाना होगा. आवेदन करने के लिए सीबीएसई द्वारा ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खोल दी गयी है. कैंडिडेट अंतिम तिथि का खास ख्याल रखें. इस परीक्षा के लिए केवल 20 अगस्त 2020 के शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं. रेग्यूलर कैंडिडेट आवेदन करने के लिए अपने स्कूल में संपर्क कर सकते हैं, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स को इस वेबसाइट पर जाना होगा – cbse.nic.in. इस वेबसाइट के माध्यम से वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

सितंबर में संभावित परीक्षा –

सीबीएसई बोर्ड ने कुछ दिनों पहले यह साफ कर दिया था कि हालात जैसे भी हों पर सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं जरूर आयोजित होंगी. जहां कुछ बोर्ड्स ने अपने यहां की परीक्षाएं कोरोना के कारण कैंसिल कर दी हैं वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था. इस बाबत सीबीएसई का दूसरा फैसला यह आया कि कंपार्टमेंट परीक्षा सितंबर के महीने में आयोजित हो सकती है. हालांकि परीक्षा तिथि के बारे में बोर्ड ने अभी कोई जानकारी प्रेषित नहीं की है लेकिन यह साफ हो गया है कि परीक्षा सितंबर के महीने में होगी.

फीस जमा होने पर ही होगा आवेदन पूरा –

सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ा दूसरा अहम बिंदु यह है कि जब तक कैंडिडेट कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन के साथ फीस जमा नहीं कर देते तब तक उनका आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा. इसलिए कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे फॉर्म भरने के साथ ही फीस भी जमा कर दें.

कंपार्टमेंट परीक्षा के आयोजन का विरोध स्टूडेंट्स द्वारा जमकर किया गया था लेकिन बोर्ड ने इस बारे में किसी की नहीं सुनी और अपने फैसले पर अडिग रहा. इस साल क्लास 12 में करीब 87,651 स्टूडेंट्स और क्लास 10 में 1,50,198 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आयी है. उम्मीद है ये सभी स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई करेंगे.

Symbiosis SLAT रिजल्ट 2020 हुआ घोषित, ऐसे डाउनलोड करें अपना Scorecard BSE Odisha ने घोषित किया OSSTET 2019-20 परीक्षा का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget