एक्सप्लोरर

Exam Stress: एग्जाम के प्रेशर से उड़ गई है नींद, तनाव को कैसे डील करें सीबीएसई के स्टूडेंट्स, ये टिप्स आएंगे बेहद काम

सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है.ऐसे में छात्रों परीक्षा की तैयारी को लेकर स्ट्रेस की दिक्कत हो सकती है.

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 2025 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. ये परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं. अब आगामी महीने छात्रों के लिए बेहद खास और स्ट्रेसफुल रहने वाले हैं. अक्सर परीक्षा की चिंता बच्चों को तनाव का शिकार बना देती है. साथ ही, कोर्स पूरा करने के चक्कर में छात्रों को अक्सर एंजाइटी भी होने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि एग्जाम के दौरान इन समस्याओं से दूर रहकर आराम से पढ़ाई पर फोकस किया जाए. एग्जाम के स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए कुछ प्रभावी रणनीतियां हैं, जो छात्रों को मदद कर सकती हैं.

एक व्यवस्थित शेड्यूल बनाएं
छात्रों को चाहिए कि वे अपनी पढ़ाई के लिए एक स्पष्ट और व्यवस्थित शेड्यूल बनाएं. यह शेड्यूल उन्हें समय पर सभी विषयों को कवर करने में मदद करेगा. नियमित ब्रेक लेना भी महत्वपूर्ण है. पढ़ाई के बीच में थोड़ी देर का आराम मानसिक थकान को कम करता है और ध्यान केंद्रित रखने में मदद करता है.

शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों
अधिकतर छात्र पढ़ाई में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वे शारीरिक गतिविधियों की अनदेखी करते हैं. रोजाना कम से कम एक घंटे की एक्सरसाइज करना आवश्यक है. यह न केवल शरीर को सक्रिय रखता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. योग और ध्यान भी तनाव कम करने में सहायक होते हैं.

सकारात्मक सोच विकसित करें
छात्रों को अपने विचारों पर ध्यान देना चाहिए और नकारात्मकता से बचना चाहिए. खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें, क्योंकि इससे आत्मविश्वास प्रभावित होता है. सकारात्मक सोच रखने से मानसिक स्थिति मजबूत होती है और परीक्षा के प्रति दृष्टिकोण बेहतर होता है.

टेक्नोलॉजी का उपयोग करें
आजकल कई ऐप्स उपलब्ध हैं, जो अध्ययन और स्वास्थ्य प्रबंधन में मदद कर सकते हैं. ये ऐप्स नींद, खान-पान, और अध्ययन की आदतों पर नजर रखने में सहायक होते हैं. सही खान-पान जैसे दूध, फल, सब्जियां और नट्स का सेवन करना भी महत्वपूर्ण है.

अनावश्यक दबाव से बचें
 परीक्षा के बारे में अत्यधिक चिंता करने से मानसिक तनाव बढ़ता है. छात्रों को चाहिए कि वे पाठ्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखें और सलेक्टिव स्टडी से बचें. अच्छी नींद लेना भी जरूरी है ताकि दिमाग तरोताजा रहे.

संगीत और कला में रुचि लें
परीक्षा के दौरान तनाव कम करने के लिए संगीत सुनना या कला जैसी गतिविधियों में भाग लेना फायदेमंद हो सकता है. ये गतिविधियां मन को शांत करती हैं और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं.

परिवार का समर्थन प्राप्त करें
परिवार का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण होता है. माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न डालें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें. इन उपायों का पालन करके सीबीएसई के छात्र परीक्षा के दबाव को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं और अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: मिलिए उस महिला से जिसने यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनने के लिए छोड़ दिया था मेडिकल करियर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Army Recruitment New Rule:सेना भर्ती में नया नियम लागू,ग्रेजुएट जवानों को मिली बड़ी राहत;जल्द बनेंगे अफसर
सेना भर्ती में नया नियम लागू,ग्रेजुएट जवानों को मिली बड़ी राहत;जल्द बनेंगे अफसर
QS Rankings 2026: QS रैंकिंग 2026 में भारत का जलवा, टॉप 50 में चमके IIT, JNU और IIM
QS Rankings 2026: QS रैंकिंग 2026 में भारत का जलवा, टॉप 50 में चमके IIT, JNU और IIM
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget