एक्सप्लोरर

CBSE Board Class 12th Result Declared: जानें सीबीएसई बारहवीं नतीजों से संबंधित दस बड़ी बातें

CBSE बोर्ड ने तय तारीख के दो दिन पहले ही क्लास 12 का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देखे जा सकते हैं. जानते हैं इस बार के नतीजों से संबंधित कुछ बड़ी बातें.

CBSE Class 12th Result 2020 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने क्लास 12 का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया है. इस साल रिजल्ट 15 जुलाई को डिक्लेयर होने की खबर आ रही थी लेकिन परिणाम दे दिन पहले ही घोषित कर दिए गए. आइये जानते हैं सीबीएसई बोर्ड बारहवीं रिजल्ट 2020 से संबंधित कुछ खास बातें.

  1. इस साल बढ़ा कुल पास प्रतिशत –

सीबीएसई बोर्ड क्लास 12 का कुल पास प्रतिशत इस साल 88.78 प्रतिशत रहा जो पिछले साल के पास प्रतिशत से 5.38 परसेंट ज्यादा है. पिछले साल का कुल पास प्रतिशत था 83.4. यानी इस साल का बारहवीं का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर गया है.

  1. डिजिलॉकर डाउनलोड करें और तुरंत पाएं मार्कशीट –

इस साल क्लास 12वीं के स्टूडेंट्स भारत सरकार के इनिशिएटिव डिजिलॉकर को डाउनलोड करके तुरंत ऑनलाइन अपनी मार्कशीट पा सकते हैं. यह प्रोविज़नल मार्कशीट अगली कक्षा में एडमिशन के लिए भी मान्य है, जब तक ओरिजनल मार्कशीट नहीं आ जाती.

  1. वेबसाइट क्रैश हो गयी है –

इस साल का रिजल्ट डिक्लेयर होते ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गयी है. इस समय स्टूडेंट्स आईवीआरएस सुविधा का लाभ उठाकर रिजल्ट देख सकते हैं. अगर आप दिल्ली के हैं तो यह नंबर डायल करें 24300699 और दिल्ली के बाहर के हैं तो डायल करें 011- 24300699.

  1. नहीं प्रकाशित हुयी मेरिट लिस्ट –

सीआईएससीई बोर्ड की तरह इस साल सीबीएसई ने भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की. ऐसा पूरी परीक्षाएं संपन्न न हो पाने के कारण और असेसमेंट के दूसरे तरीके इस्तेमाल करने के कारण हुआ.

  1. बेस्ट थ्री सब्जेक्ट्स के आधार पर मिले हैं अंक –

इस साल सीबीएसई बोर्ड की क्लास 12 की सभी परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पायी थीं. ऐसे में जो परीक्षाएं हुयी थीं उनमें से बेस्ट थ्री सब्जेक्ट के एवरेज स्कोर को आधार बनाकर स्टूडेंट्स को अंक दिए गए हैं.

  1. त्रिवेंद्रम रीज़न के किया टॉप –

सीबीएसई बोर्ड बारहवीं के रिजल्ट में इस साल त्रिवेंद्रम रीज़न ने टॉप किया है 97.67 परसेंट कुल पास प्रतिशत के साथ.

  1. पटना का रिजल्ट गया सबसे खराब –

सीबीएसई बोर्ड बारहवीं के रिजल्ट में इस साल पटना रीज़न का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. यहां कुल 74.57 परसेंट स्टूडेंट ही पास हो पाए.

  1. इस साल नहीं हुआ कोई ‘फेल’ –

सीबीएसई बोर्ड 12वीं  में इस बार ‘फेल’ शब्द  हटाकर ‘इशेंशियल रिपीट’ वर्ड स्टूडेंट्स के रिजल्ट में डाल दिया गया है. इसलिए इस साल स्टूडेंट के किसी भी डॉक्यूमेंट में फेल शब्द का उल्लेख नहीं होगा.

  1. जवाहर नवोदय स्कूलों का पास परसनटेज गया सबसे हाई –

अगर स्कूल-वाइज़ बात करें तो जवाहर नवोदय स्कूलों का रिजल्ट सबसे अच्छा गया. इनका पास परसनटेज गया 98.70 प्रतिशत. इसके बाद सेंट्रल स्कूल्स ने बाजी मारी जिनका पास प्रतिशत गया 98.62 परसेंट. इस साल प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत सबसे कम रहा 88.22 प्रतिशत.

  1. लड़कियों ने किया अच्छा प्रदर्शन –

इस बार के रिजल्ट में लड़िकयों का प्रदर्शन लड़कों से कहीं बेहतर रहा. इस साल लड़कियों का कुल पास प्रतिशत गया 92.15 परसेंट जबकि लड़कों का कुल पास प्रतिशत गया 86.19 परसेंट.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget