एक्सप्लोरर

​2026 से बदल जाएगा CBSE बोर्ड का एग्जाम सिस्टम, साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. साल 2026 से वर्ष में दो बार दसवीं क्लास की परीक्षा आयोजित की जाएगी. आइए जानते हैं डिटेल्स...

साल 2026 से सीबीएसई बोर्ड की दसवीं क्लास की परीक्षा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. बोर्ड ने बड़े बदलाव को लेकर फैसला भी ले लिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी. इस बदलाव का मुख्य कारण छात्रों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का एक और मौका देना है.

वर्तमान में कैसे हो रही परीक्षा?

फिलहाल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हर साल फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाती हैं. कोविड-19 महामारी के चलते CBSE ने एक बार के विशेष उपाय के रूप में परीक्षाओं को दो सत्रों में विभाजित किया था. हालांकि, स्थिति सामान्य होते ही बोर्ड ने अगली ही साल पारंपरिक वार्षिक परीक्षा प्रणाली पर लौटने का फैसला कर लिया था.

कैसे होगा नया परीक्षा सिस्टम?

CBSE के अनुसार 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला चरण फरवरी-मार्च में होगा और दूसरा चरण मई में आयोजित किया जाएगा. छात्रों को दोनों परीक्षाओं में बैठने का ऑप्शन मिलेगा, लेकिन यह जरूरी नहीं होगा. अगर कोई छात्र पहली परीक्षा से संतुष्ट नहीं है, तो वह दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकता है और अपने अंकों में सुधार कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से छह मार्च 2026 तक वहीं, दूसरा चरण पांच मई से 20 मई 2026 तक आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें: AIIMS में कई पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी 55,000 रुपये तक, वॉक इन इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा?

छात्रों को साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा. अगर पहली परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं होता, तो दूसरी परीक्षा में सुधार किया जा सकता है. परीक्षा का दबाव कम होगा, जिससे छात्र बिना टेंशन के पढ़ाई कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- पैरा मेडिकल में करियर बनाने के लिए ये हैं टॉप-10 कॉलेज, सीट से लेकर फीस तक जानें हर बात

शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव

CBSE का यह फैसला नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत लिया गया है. यह प्रोसेस छात्रों की मानसिक सेहत और उनके सीखने की प्रक्रिया को ध्यान में रखकर लिया गया है. इस बदलाव से परीक्षा का डर कम होगा और छात्रों को अपनी पढ़ाई के लिए ज्यादा मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव में क्या है अंतर, किसकी कितनी होती है पॉवर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget