एक्सप्लोरर

CAT 2024 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आज से करें अप्लाई, जानें एलिजबिलिटी से लेकर लास्ट डेट तक जरूरी डिटेल

CAT 2024 Registration From Today: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 1 अगस्त से शुरू होंगे. आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारियां आप यहां पा सकते हैं.

IIM Calcutta To Begin CAT 2024 Registration Today: मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक आज यानी 1 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को खोला जाएगा. वे कैंडिडेट्स जो इस प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे लिंक खुलते ही फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – iimcat.ac.in. यहां से परीक्षा संबंधी सभी डिटेल और लेटेस्ट अपडे्टस भी पता किए जा सकते हैं.

ये हैं जरूरी तारीखें

आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख – 1 अगस्त 2024

आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख – 13 सितंबर 2024

आईआईएम कैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज होने की तारीख – 5 से 24 नवंबर 2024

आईआईएम कैट परीक्षा 2024 की आयोजन तारीख – 24 नवंबर 2024

आईआईएम कैट परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने की तारीख – जनवरी 2025 का दूसरा हफ्ता (संभावित).

एलिजबिलिटी क्या है

कैट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ बैचलर्स की डिग्री ली हो. जहां सीजीपीए चलता है, वहां इतने ही सीजीपीए होने पर अप्लाई कर सकते हैं.

रिजर्व और पीएच कैटेगरी के लिए ये 45 परसेंट है. ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं. विस्तार में जानकारी वेबसाइट पर दिए नोटिस से पायी जा सकती है.

एप्लीकेशन फीस कितनी है

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2500 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 1250 रुपये है.

सिलेबस की बात करें तो ये परीक्षा मुख्य रूप से तीन सेक्शन पर आधारित होती है. वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रीहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजिनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड.

इन आसान स्टेप्स से भर सकते हैं फॉर्म

  • कैट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा यानी iimcat.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको ‘ न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन’ नाम की टैब दिखेगी, इस पर क्लिक करें और जो पेज खुले उस पर खुद को रजिस्टर करें.
  • ऐसा करने के बाद अगले स्टेप में अपने डिटेल जैसे नाम, डीओबी, ईमेल, मोबाइल फोन नंबर और नेशनेलिटी डालकर फॉर्म भरें.
  • ऐसा करने पर एक ओटीपी आएगा. इसे वैरीफाई करेंगे तो रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.
  • अब दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर दें.
  • सारी प्रक्रिया करने के बाद एक बार फॉर्म को ठीक से चेक कर लें और सबमिट कर दें.
  • इसी के साथ आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.
  • अब कंफर्मेशन पेज क डाउनलोड करके रख लें. ये आगे काम आएगा.

आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

 यह भी पढ़ें: रेलवे में निकली 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card : UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NALSAR Controversy: NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
UGC-NET 2026 Answer key: UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक
UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget