एक्सप्लोरर

Acting में बनाना चाहते हैं कैरियर तो इन टॉप इंस्टीट्यूट्स से करें पढ़ाई, आपके फेवरेट स्टार्स ने भी यहां सीखे हैं अभिनय के गुण

Acting As A Career Option: एक्टिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं तो सीधे बॉलीवुड का रुख करने के बजाय इन एक्टिंग स्कूल्स में पहले अभिनय के गुण सीख लें. देखें ऐसे कॉलेजों की लिस्ट.

List of best acting schools in India: फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करना चाहते हैं या किसी और माध्यम से अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाना चाहते हैं तो पहले अभिनय के गुण सीख लेना ठीक रहेगा. इंडिया में बहुत से एक्टिंग स्कूल्स हैं जहां से इस विषय की पढ़ाई की जा सकती है. हर स्कूल की एलिजबिलिटी, फीस, कोर्स की सीटें, ड्यूरेशन वगैरह अलग है. जानते हैं ऐसे ही कुछ टॉप इंस्टीट्यट्स के बारे में डिटेल. ये भी जान लें कि इन इंस्टीट्यूट्स में एंट्री से पहले जरूरी है कि आपके अंदर एक्टिंग के क्षेत्र में रुझान होना और इससे संबंधित स्किल्स होना बहुत जरूरी है. केवल इस फील्ड की चमक-धमक देखकर यहां प्रवेश न करें.

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे

इसे FTII के नाम से जानते हैं और इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1971 में की गई थी. ये पहले दिल्ली में था जिसे बाद में पुणे शिफ्ट कर दिया गया. यहां कुल 112 सीटें हैं जिनमें कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. यहां एक्टिंग से लेकर, डायरेक्शन आदि तक बहुत कुछ सीखा जा सकता है. कोर्स की फीस एक से डेढ़ लाख के बीच है और कोर्स की ड्यूरेशन दो से तीन साल के बीच है. ये कई सेमेस्टर में डिवाइड होता है. कोर्स के मुताबिक चीजें अलग होती हैं. यहां के एल्युमिनाई में शामिल हैं ओम पुरी, डैनी, जया बच्चान, मुकेश खन्ना, स्मिता पाटिल, प्रकाश झा, जॉन अब्राहम, नसीरुद्दीन शाह आदि.

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली

इसे NSD दिल्ली कहते हैं और ये संस्थान मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के अंतर्गत आता है. यहां ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को प्ले करने होते हैं जो बाद में पब्लिक के सामने पेश किए जाते हैं. यहां से डिप्लोमा इन ड्रामैटिक आर्ट्स किया जा सकता है. इसमें वर्ल्ड ड्रामा, थियेटर म्यूजिक, योग, क्लासिकल इंडियन ड्रामा जैसे क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन किया जा सकता है.

यहां के एल्युमानाई हैं आशुतोष राणा, पीयूश मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, राजपाल यादव, इरफान खान, नीना गुप्ता वगैरह.

सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता

इसे SRFTI कहते हैं और ये कोलकाता में है. यहां सिनेमेटोग्राफी से लेकर, स्क्रीनप्ले, एडिटिंग, एनिमेशन सिनेमा, प्रोडक्शन आदि कई कोर्स कराए जाते हैं. सीटें सीमित हैं और कोर्स दो से तीन साल के बीच के हैं. यहां के एल्युमिनाई हैं विपिन विजय, नम्रता राव, कनु भेल आदि.

इन संस्थानों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट देना होता है जिसका विज्ञापन हर साल लीडिंग न्यूज पेपर में प्रकाशित होता है. इसके अलावा इनकी वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी पायी जा सकती है. सब की फीस, कोर्स का ड्यूरेशन, सीटें वगैरह आधिकारिक वेबसाइट से पता कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कितनी पढ़ी-लिखी हैं राखी सावंत 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget