एक्सप्लोरर

अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत कितनी पढ़ी-लिखी हैं, कहां से की है पढ़ाई? जानते हैं

Rakhi Sawant Education: किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहने वाली राखी सावंत ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है, उनका असली नाम क्या है? जानते हैं ऐसे बहुत से सवालों के जवाब.

Rakhi Sawant Schooling & College: राखी सावंत को ड्रामा क्वीन या कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से भी जानते हैं. वजह साफ है कि राखी किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उनकी दूसरी शादी टूटने की खबर सामने आयी और और उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड आदिल दुरानी पर कई तरह के आरोप लगाए. इनका केस कोर्ट में चल रहा है. राखी ने हाल ही में इस्लाम धर्म भी अपनाया और नाम के आगे फातिमा लगा लिया. कई कारणों से चर्चा में आयी राखी के बारे में हर कोई जानने को उतावला रहता है. आज बात करते हैं थोड़ा अलग हटकर और जानते हैं उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में.

कहां हुआ जन्म

राखी के बारे में कोई भी बात आगे बढ़ाने से पहले ये जान लेते हैं कि राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है. उनका जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ और उनकी शिक्षा-दीक्षा भी यहीं पूरी हुई. राखी का जन्म 25 नवंबर 1978 के दिन हुआ और उनके परिवार में एक भाई और एक बहन हैं. भाई राकेश सांवत फिल्म डायरेक्टर हैं और बहन ऊषा सावंत एक्ट्रेस हैं.

यहां से की है पढ़ाई

किसी न किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनने वाली राखी ने ठीक-ठाक पढ़ाई की है. राखी ग्रेजुएट हैं और उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. इसके पहले उन्होंने गोकीबाई हाईस्कूल से अपनी स्कूलिंग कंप्लीट की. राखी को हमेशा से फिल्मों की दुनिया आकर्षित करती थी पर उनके माता-पिता उन्हें इस क्षेत्र का हिस्सा बनते नहीं देखना चाहते थे.

ईसाई धर्म अपनाया

राखी का जन्म हिंदू परीवार में हुआ पर उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि उन्होंने एक्स-हसबैंड आदिल से निकाह करने के लिए पहले फिर धर्म बदला और नाम के आगे फातिमा जोड़ा. हालांकि पब्लिक में आने के बाद ये शादी थोड़े दिन भी नहीं चली और दोनों के बीच अनबन बढ़कर तलाक तक पहुंच गई.

इन कारों की हैं मालकिन

राखी काफी शौकीन हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ 14 करोड़ के आसपास है. वे महीने के दस से बारह लाख रुपये कमाती हैं और अंधेरी में उनका घर है. राखी के पास फोर्ड एंडेवर और बीएमडब्ल्यू एक्स 1 गाड़ियां हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 9.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें: ITBP में बंपर पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
सरकारी MBBS कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने नंबर हो सकते हैं जरूरी, जानें संभावित कटऑफ
सरकारी MBBS कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने नंबर हो सकते हैं जरूरी, जानें संभावित कटऑफ
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget