एक्सप्लोरर

CA बनना है तो 12वीं पास करते ही कैसे करें तैयारी? यहां जानें सस्ते ऑप्शन और कोचिंग का तरीका

12वीं क्लास पास करने के बाद स्टूडेंट्स सीए की तैयारी कर बेहतरीन करियर बना सकते हैं, आज हम आपको कुछ सस्ते और अच्छे ऑप्शन बताएंगे...

देश भर के अलग-अलग एजुकेशन बोर्डों ने 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं. वहीं, कुछ बोर्ड अभी ऐसे हैं जिनका रिजल्ट जारी करना बाकी है. ऐसे में अब 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स के जेहन में ये सवाल भी हैं कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए. कोई इंजीनियरिंग फील्ड में करियर बनाना चाहता है तो कोई मेडिकल फील्ड में. इन दोनों के अलावा भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आप शानदार करियर बना सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसे कोर्स के बारे में डिटेल्स देंगे जिसमें आप बहुत ही बेहतरीन करियर बना सकते हैं.

अगर आपकी दिलचस्पी कॉमर्स, अकाउंट्स और फाइनेंस की दुनिया में है, तो 12वीं क्लास पास करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर बेहतरीन करियर बना सकते हैं. अगर आप 12वीं के बाद CA बनने का सपना देखते हैं, तो इसके लिए सबसे पहला कदम होता है - फाउंडेशन एग्जाम. इस परीक्षा में कुल 4 पेपर होते हैं, जिनमें से दो सब्जेक्टिव और दो ऑब्जेक्टिव होते हैं. यह परीक्षा 400 अंकों की होती है. जब आप यह परीक्षा पास कर लेते हैं, तब आप अगले स्टेज यानी CA इंटरमीडिएट के लिए योग्य हो जाते हैं.

ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में इन सब्जेक्ट्स से होता है सामना
अगर आप ग्रेजुएशन के बाद CA में दाखिला लेते हैं, तो आपको फाउंडेशन एग्जाम नहीं देना होता, आप सीधे इंटरमीडिएट में प्रवेश पा सकते हैं. CA इंटरमीडिएट दो हिस्सों में होता है- ग्रुप 1 और ग्रुप 2. ग्रुप 1 में तीन सब्जेक्ट होते हैं. इनमें एडवांस अकाउंटिंग, कॉरपोरेट लॉ और टैक्सेशन शामिल हैं. वहीं, ग्रुप 2 में भी तीन पेपर होते हैं. इसमें कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग, ऑडिटिंग एंड एथिक्स व फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट शामिल हैं.

कितने वर्ष लगते हैं?

जब आप इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर लेते हैं तो आर्टिकलशिप, यानी किसी अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ दो साल की ट्रेनिंग करनी होती है. इस ट्रेनिंग के दौरान आपको असल अकाउंटिंग व टैक्स से जुड़ा अनुभव मिलता है. आर्टिकलशिप पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स फाइनल और सबसे अहम स्टेज CA फाइनल परीक्षा के लिए तैयार होते हैं. यदि कोई अभ्यर्थी 12वीं के बाद CA शुरू करते हैं, तो पूरा कोर्स पूरा करने में करीबन 5 साल का समय लगता है. जबकि ग्रेजुएशन के बाद शुरुआत करने वालों को करीब साढ़े 4 साल लगते हैं.

देश भर में कई टॉप इंस्टीटूशन

देश में अलग-अलग संस्थान सीए की तैयारी कराते हैं. राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तमाम संस्थान सीए की प्रिपरेशन कराते हैं. इनमें  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट, दिल्ली, फिजिक्स वाल्लाह, वीएसआई दिल्ली, मित्तल कोचिंग क्लासेस, श्रीराम अकादमी आदि शामिल हैं. तैयारी में करीब 60 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपये तक का खर्चा आ सकता है.

डिस्टेंस मोड में भी कर सकते हैं तैयारी

पूरे देश में कई टॉप संस्थान हैं, जहां से आप सीए की तैयारी कर सकते हैं. अगर आप किसी कारणवश रेगुलर क्लास नहीं कर पा रहे, तो डिस्टेंस लर्निंग के जरिए भी आप अपना CA बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. इन प्रोग्राम्स में लाइव और रिकॉर्डेड लेक्चर्स, PDF नोट्स, और प्रैक्टिस क्विज जैसी सुविधाएं मिलती हैं. छात्र अपनी सुविधा के अनुसार इन्हें देख सकते हैं. CA कोर्स ऐसा डिजाइन किया गया है कि इसे सेल्फ स्टडी के जरिए भी आसानी से समझा जा सकता है. इससे स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई अपने टाइम और रफ्तार के हिसाब से कर सकते हैं, चाहे वो कहीं से भी पढ़ाई कर रहे हों.

इस पूरे कोर्स का संचालन और मूल्यांकन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) करता है. ICAI ही स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराता है और परीक्षा आयोजित करता है. डिस्टेंस लर्निंग का सबसे बड़ा फायदा है इसका फ्लेक्सिबल स्ट्रक्चर. इससे छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी या अन्य कार्य कर सकते हैं. ज्यादातर ऑनलाइन प्रोग्राम्स में अब मॉक टेस्ट, डाउट-क्लियरिंग सेशन्स और रिवीजन लेक्चर्स जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना और बढ़ जाती है. यदि आप खुद से तैयारी करना चाहते हैं तो ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है. यहां आपको सेल्फ तैयारी के लिए कई ऑप्शन मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
अब साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान 
अब साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान 
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget