एक्सप्लोरर

एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

NITTT 2026 के जुलाई-अगस्त सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है.  NITTT बैच 13 के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन nittt.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) 2026 के जुलाई-अगस्त सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है.  NITTT बैच 13 के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड NITTT की ऑफिशियल वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर उपलब्ध है. इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन कर सकते हैं.

NITTT जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा बैच-13 की उम्मीदवारों के लिए 31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त को आयोजित की गई थी. परीक्षा इंटरनेट बेस्ड मोड में रिमोट प्रॉक्टरिंग के जरिए हुई थी. इस परीक्षा को कुल 8 सेशन में आयोजित किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 10,201 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 9,848 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. वहीं अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

ऐसे चेक करें नीट 2026 स्कोरकार्ड 

  • NITTT स्कोर कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर NITTT जुलाई-अगस्त 2026 रिजल्ट या स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी में अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. 
  • इसके बाद जरूरी सिक्योरिटी डिटेल्स भरकर सबमिट करें. 
  • अब स्क्रीन पर NITTT 2026 का स्कोर कार्ड दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करके सेव कर लें. 

स्कोरकार्ड में ये जानकारी जरूर जांचें 

NITTT स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज अपनी व्यक्तिगत और परीक्षा से जुड़ी जानकारी काे ध्यान से देखना होगा. अगर किसी जानकारी में कोई गलती है, तो उम्मीदवारों को संबंधित अधिकारी से कांटेक्ट करने की सलाह दी गई है. 

ये भी पढ़ें-बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार

अलग से जारी होगा सर्टिफिकेट 

एनटीए  ने NITTT परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों को स्पष्ट किया है कि उसकी जिम्मेदारी परीक्षा आयोजित कराने, रिजल्ट तैयार करने और उसे घोषित करने तक है.  वहीं NITTT का मॉड्यूल कंप्लीशन सर्टिफिकेट अलग से जारी किया जाएगा. इसलिए स्कोर कार्ड जारी होने को अंतिम मॉड्यूल कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी होने के तौर पर नहीं माना जाएगा. सर्टिफिकेट बाद में NITTT की ओर से जारी किया जाएगा. वहीं सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी के लिए भी उम्मीदवारों को NITTT की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहना होगा. 

क्या है NITTT परीक्षा? 

नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग परीक्षा का उद्देश्य एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में नियुक्त नए टीचर्स को सेवाकालीन ट्रेनिंग देना है. इस ट्रेनिंग के माध्यम से टीचर्स के शिक्षण कौशल, पेशेवर क्षमता और कक्षा में पढ़ाने की दक्षता को बेहतर बनाया जाता है. यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और  एआईसीटीई की ओर से शुरू की गई एक प्रशिक्षण नीति है. 

ये भी पढ़ें-6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget