एक्सप्लोरर

AI लाएगा नौकरियों की भरमार, लाखों में मिलेगी सैलरी, बस कर लें ये काम

​Career After 12th: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जाने क्या-क्या काम कर रहा है. ऐसे में युवाओं के लिए इस फील्ड में शानदार करियर बनाने का बेहतरीन मौका है.

​Career After 12th in Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर कंपनी के लिए फायदे का सौदा है. भविष्य में इस तकनीक की मदद से कंपनियां मोटा मुनाफा कमाएंगी.  ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में माहिर युवाओं की मांग तेजी से बढ़ने वाली है. इसलिए इस क्षेत्र में की गई पढ़ाई आपको एक बेहतर और सिक्योर करियर दिला सकती है.

जब मशीन किसी काम को इंसान की तरह सोचकर करने लगे तो वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहलाता है. टर्मिनेटर, ब्लेड रनर, स्टार वार, मैट्रिक्स, आई रोबोट जैसी कई हॉलीवुड फ़िल्में इसी विषय पर बन चुकी हैं. इस तकनीक में मशीन इंसान के काम को आसान बनाती है. इसकी यही खूबी दुनिया भर की तमाम कंपनियों को लुभा रही है. एआई का इस्तेमाल समस्या समाधान खोजने, नए प्लान, नए आइडिया खोजने में किया जा सकता है. मौजूदा समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट, चैटजीपीटी का इस्तेमाल चर्चा में बना हुआ है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए जरूरी योग्यता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पढ़ाई के लिए 12 वीं कक्षा में फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स के अलावा कंप्यूटर साइंस, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में डिग्री होना जरूरी है.

यहां से करें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कोर्स

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
  • एसआरएम ईश्वरी इंजीनियरिंग कॉलेज, चेन्नई
  • किंग्स कॉर्नरस्टोन इंटरनेशनल कॉलेज, चेन्नई
  • सविता इंजीनियरिंग कॉलेज, चेन्नई
  • इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी), नई दिल्ली

दूसरी ब्रांचों से ज्यादा सैलरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पढ़ाई का सबसे ज्यादा फायदा नौकरी के अलावा सैलरी को लेकर भी है. इंजीनियरिंग की दूसरी ब्रांचों से कहीं ज्यादा सैलरी इस फील्ड का आकर्षण है. भविष्य में हर क्षेत्र में एआई एक्सपर्ट देखने को मिलेंगे. उद्योग, डिजाइनिंग, स्पेस, इंजीनियरिंग, मेडिकल सभी जगह एआई का व्यापक इस्तेमाल होगा. एआई में पढ़ाई करने के बाद शुरुआती पैकेज 70 हजार से एक लाख रुपये महीने तक हो सकता है, वहीं पांच से दस साल के अनुभव के बाद यह हर महीने करीब चार से पांच लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें- ​एस्ट्रोलॉजी के शॉर्ट टर्म कोर्स से होगी फुल कमाई, ये हैं संभावनाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jobs News: SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
Haryana Cabinet: हरियाणा सरकार का फैसला, जूनियर लेक्चर असिस्टेंट भर्ती नियमों में होगा बदलाव
हरियाणा सरकार का फैसला, जूनियर लेक्चर असिस्टेंट भर्ती नियमों में होगा बदलाव
Agniveer: किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
Confidence Gap: पढ़ाई के बीच लड़कियों का कॉन्फिडेंस हो रहा कम, सर्वे में हुआ खुलासा
पढ़ाई के बीच लड़कियों का कॉन्फिडेंस हो रहा कम, सर्वे में हुआ खुलासा

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget