एक्सप्लोरर

BSc Computer Science की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए आसान EMI और पेमेंट की पूरी जानकारी

Study Loan: BSc Computer Science की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन लोन एक बड़ा सहारा बन सकता है. आइए जानते हैं कैसे...

अगर आप BSc Computer Science जैसे प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं लेकिन फीस भरने को लेकर चिंता में हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आजकल एजुकेशन लोन एक ऐसा आसान विकल्प बन गया है, जिससे लाखों स्टूडेंट्स अपने सपनों की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. खास बात ये है कि बैंक और NBFC कंपनियां अब BSc जैसे ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए भी अच्छे खासे लोन दे रही हैं.

BSc Computer Science एक तीन साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स होता है, जिसकी फीस कॉलेज के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. अगर आप किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दाखिला लेते हैं, तो सालाना फीस करीब 1 लाख से 2.5 लाख रुपये तक हो सकती है. यानी पूरे कोर्स की कुल लागत लगभग 3 से 7 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

बैंक आमतौर पर BSc जैसे कोर्स के लिए 4 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन देते हैं. अगर आप किसी टॉप यूनिवर्सिटी या सरकारी संस्थान (जैसे DU, BHU, या IISc) में दाखिला लेते हैं, तो लोन अप्रूवल की संभावना और भी ज्यादा होती है.

क्या-क्या खर्चों को कवर करता है लोन?

हॉस्टल फीस
किताबें और स्टडी मटेरियल
लैपटॉप/कंप्यूटर (अगर जरूरी हो)
एग्जाम फीस और लैब चार्जेस
ट्रैवल खर्च (अगर कॉलेज दूसरे शहर में है)

EMI और रिपेमेंट कैसे होता है?

एजुकेशन लोन में सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी EMI कोर्स पूरा होने के बाद ही शुरू होती है. यानी जब तक आप पढ़ाई कर रहे हैं, तब तक सिर्फ ब्याज देना होता है या कुछ मामलों में वो भी नहीं देना पड़ता. पढ़ाई पूरी होने के 6 महीने या 1 साल बाद से लोन की EMI शुरू होती है.

मान लीजिए आपने 6 लाख रुपये का लोन लिया है और ब्याज दर 9% है. तो 7 साल की अवधि में आपकी मासिक EMI लगभग 9,600 रुपये के आसपास होगी. हालांकि, EMI की राशि आपके कुल लोन, ब्याज और चुकाने की अवधि पर निर्भर करती है.

किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?

कॉलेज का एडमिशन लेटर
फीस स्ट्रक्चर
पिछले शैक्षणिक सर्टिफिकेट
आधार कार्ड, पैन कार्ड
माता-पिता/गार्जियन की इनकम प्रूफ

कैसे करें अप्लाई?

अब एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई करना बहुत आसान हो गया है. आप चाहें तो सीधे बैंक की ब्रांच में जाकर या उनकी वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही, कई कॉलेज खुद भी बैंक से टाईअप कर स्टूडेंट्स को लोन दिलाने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: NEET Result के बाद MBBS नहीं मिला? घबराएं नहीं, ये हैं मेडिकल फील्ड के टॉप करियर ऑप्शंस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश में MBBS करने वालों के लिए राहत, NMC ने फिर शुरू किया EC आवेदन
विदेश में MBBS करने वालों के लिए राहत, NMC ने फिर शुरू किया EC आवेदन
देश की ये 5 यूनिवर्सिटी पढ़ाएंगी क्लासिकल लैंग्वेज, शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
देश की ये 5 यूनिवर्सिटी पढ़ाएंगी क्लासिकल लैंग्वेज, शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
JNU से किस चीज की पढ़ाई कर रही हैं नेहा बोरा, पढ़ें उनकी पूरी कहानी
JNU से किस चीज की पढ़ाई कर रही हैं नेहा बोरा, पढ़ें उनकी पूरी कहानी
DSSSB ने निकाली नई भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
DSSSB ने निकाली नई भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका
विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका
खेत के बीच बत्तख क्यों छोड़ते हैं किसान, इससे धान की फसल को क्या फायदा?
खेत के बीच बत्तख क्यों छोड़ते हैं किसान, इससे धान की फसल को क्या फायदा?
Embed widget