एक्सप्लोरर

भाई-बहन की जोड़ी ने CA एग्जाम में किया कमाल, नंदिनी अग्रवाल बनीं टॉपर, भाई सचिन टॉप 20 में शामिल

CA Final Result 2021: भाई-बहन की जोड़ी ने CA फाइनल एगजाम में कमाल कर दिया है, मुरैना जिले की 19 वर्षीय नंदिनी अग्रवाल टॉपर रही हैं. उनके 21 वर्षीय भाई सचिन अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल की है.

ICAI ने सीए फाइनल और फाउंडेशन (जुलाई) 2021 के नतीजे जारी कर दिए हैं.चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की फाइनल परीक्षा (नए कोर्स) के लिए रजिस्टर्ड 83 हजार 606 उम्मीदवारों में से मुरैना की 19 वर्षीय नंदिनी अग्रवाल 614/800 अंकों के साथ टॉपर रहीं वहीं उनके 21 वर्षीय भाई सचिन अग्रवाल ने भी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 18 हासिल की है.

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने भी भाई-बहन की जोड़ी को दी बधाई

परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली भाई-बहन की जोड़ी को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तौमर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा सहित कांग्रेस नेता चौधरी राकेश सिंह , अशोक सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई. फिलहाल  परिवार में खुशी का माहौल है.

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के विक्टर कॉन्वेंट स्कूल के छात्र, सचिन और नंदिनी ने 2017 में 12वीं कक्षा पास की थी.नंदिनी ने बचपन में ही दो कक्षाएं छोड़ दी थीं और इसलिए  वह कक्षा 2 से ही अपने बड़े भाई के समान कक्षा में हैं.

CA टॉपर नंदिनी पीडब्ल्यूसी से आर्टिकलशिप की कर रही हैं पढ़ाई

अपनी सफलता पर नंदिनी कहती हैं कि, “मैं और मेरा भाई स्कूल से एक साथ पढ़ रहे हैं. हमने साथ में आईपीसीसी और सीए फाइनल की भी तैयारी की थी. हमारी रणनीति सरल रही है, हम एक दूसरे का समर्थन करते हैं लेकिन हम इससे ज्यादा एक दूसरे की आलोचना भी करते हैं. जब हम एक प्रश्न पत्र हल करते हैं, तो वह मेरे उत्तरों को चेक करता है और मैं उसके आंसर चेक करती हूं. ऐसे क्षण भी आए हैं जब मैं उम्मीद खो रही थी लेकिन मेरे भाई के समर्थन ने मुझे पटरी पर ला दिया, ”. नंदिनी वर्तमान में पीडब्ल्यूसी से अपने आर्टिकलशिप की पढ़ाई भी रही हैं. उन्हें IPCC परीक्षा में AIR 31 भी मिला था.

जब महामारी ने ज्यादातर उम्मीदवारों की तैयारी में बाधा डाली, उस दौरान भाई-बहन की इस जोड़ी ने दिन-रात पढ़ाई की. इससे उन्हें विषयों का अध्ययन और रिविजन करने के लिए काफी समय भी मिला.

AIR 18 हासिल करने वाले सचिन भी कर रहे हैं आर्टिकलशिप

वहीं सचिन कहते हैं कि,“कई बार हम पागलों की तरह लड़ते थे लेकिन वह केवल कुछ समय तक चलता था और हम वापस नॉर्मल हो जाते थे. मैं 70 प्रतिशत अंकों के साथ भी खुश होता क्योंकि मुझे उच्च उम्मीदें नहीं थीं लेकिन मुझे पता था कि नंदिनी बहुत अच्छा करेगी. वह शानदार है और सभी सफलता की हकदार है. कई मायनों में, वह मेरी गुरु हैं.”सचिन गुरुग्राम स्थित फर्म वन पॉइंट एडवाइजर्स से अपनी आर्टिकलशिप कर रहे हैं.

भाई-बहन की उम्मीदवारों को सलाह-ICAI स्टडी मैटिरियल को करें फॉलो

सीए एग्जाम में सफलता हासिल करने वाले नंदिनी और सचिन के पिता, नरेश चंद्र गुप्ता एक टैक्स प्रैक्टिशनर हैं जबकि उनकी मां डिंपल गुप्ता एक हाउस वाइफ हैं. नंदिनी और सचिन दोनों  उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि वे परीक्षा में क्वालिफाई होने के लिए ICAI स्टडी मैटिरियल को फॉलो करें क्योंकि "इसने उनके लिए वास्तव में अच्छा काम किया है."

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश: खुशखबरी, सरकार जल्द करेगी 1 लाख पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया एलान

JEECUP Result 2021:  UPJEE 2021 का परिणाम जारी, आज से काउंसलिंग शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget