एक्सप्लोरर

BPSC परीक्षा नहीं होगी रद्द, परीक्षा नियंत्रक ने कह दी ये बड़ी बात

बीपीएससी ने पेपर लीक के आरोपों के बावजूद 70वीं सीपीई रद्द नहीं की है. केवल बाधित बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा 4 जनवरी को फिर से ली जाएगी.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कहा है कि राज्यभर में 13 दिसंबर को आयोजित हुई 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (सीपीई) 2024 को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण रद्द नहीं किया जाएगा. बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 13 दिसंबर को आयोजित पूरी बीपीएससी परीक्षा रद्द करने का कोई सवाल ही नहीं है.

बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर केंद्र पर आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को केवल परीक्षा में व्यवधान डालने की साजिश के तहत उपद्रवी अभ्यर्थियों के एक समूह द्वारा उत्पन्न व्यवधान के कारण रद्द करने का निर्णय लिया है. पुन परीक्षा चार जनवरी को शहर के किसी अन्य केंद्र पर आयोजित की जाएगी. सिंह ने कहा हमें जानकारी मिली है कि निजी कोचिंग संस्थानों का एक समूह अभ्यर्थियों को भड़का रहा है और वे पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों को संगठित कर रहे हैं. उनकी मांग निराधार है.

सीएम को लिखा पत्र

बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कई राजनीतिक हस्तियां प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतर आई हैं. प्रदर्शनकारी एक सप्ताह से अधिक समय से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और एक बार तो उन्होंने बीपीएससी परिसर में घुसने की कोशिश भी की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी. पिछले सप्ताह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शहर के गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की थी. यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर परीक्षा रद्द करने की मांग भी की थी.

राजनीतिक नेता भी आए सामने  
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी इसी तरह के संकेत किए हैं. इसके अलावा जन सुराज पार्टी ने भी परीक्षा रद्द करने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा था और इसके संस्थापक प्रशांत किशोर एक दिन पहले धरना स्थल पर गए थे, जहां उन्होंने सरकार को तीन दिन के भीतर संकट को हल करने की चेतावनी दी दी थी और कहा था कि नहीं तो वह स्वयं विरोध का नेतृत्व करेंगे. हालांकि, प्रदर्शनकारी राजनीतिक नेताओं द्वारा उनके आंदोलन को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश से नाराज दिखे.

यह भी पढ़ें- 

IAS Success Story: 35 बार हुए फेल, नहीं छोड़ी आस करके दिखाया यूपीएससी पास, जानें कौन है ये IAS अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म
गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म
उत्तराखंड में 10 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी डॉक्यूमेंट से कर रहे थे नौकरी
उत्तराखंड में 10 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी डॉक्यूमेंट से कर रहे थे नौकरी
CUET UG का पैटर्न बदलने की तैयारी में NTA, घट सकती है सवालों की संख्या
CUET UG का पैटर्न बदलने की तैयारी में NTA, घट सकती है सवालों की संख्या
UP Special TET रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन
UP Special TET रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाइब्रेरी विवाद: सख्त SC ने केंद्र से पूछा- किताबों को जगह देने के लिए क्या किया जा रहा?
दिल्ली लाइब्रेरी विवाद: सख्त SC ने केंद्र से पूछा- किताबों को जगह देने के लिए क्या किया जा रहा?
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन
UP में 74 रुपये का इंजेक्शन मिल रहा हजारों में, राजधानी लखनऊ में ही बुरा हाल
UP में 74 रुपये का इंजेक्शन मिल रहा हजारों में, राजधानी लखनऊ में ही बुरा हाल
Embed widget