एक्सप्लोरर

BPSC 70वीं परीक्षा में हंगामा, पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र को DM ने मारा थप्पड़

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा के वक्त हंगामा हो गया है. आरोप है कि इस परीक्षा का पेपर लीक हुआ है, इसके बाद कई छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया.

BPSC 70th Prelims Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा में आज एक बड़ा विवाद उत्पन्न हो गया. पटना के बापू परीक्षा भवन में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के लीक होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों का कहना है कि दोपहर 1 बजे के बाद प्रश्न पत्र वायरल हो गया था, जिसके बाद परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप उठने लगा.

हंगामे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीपीएससी के अधिकारी तुरंत परीक्षा केंद्र पहुंचे. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के प्रारंभ होने के कुछ समय बाद ही सड़क पर क्वेश्चन पेपर और OMR शीट फेंका हुआ पाया गया. कई छात्रों ने तो यह भी दावा किया कि उन्हें प्रश्न पत्र ही नहीं मिला, जिससे वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए. 

यह भी पढ़ें-

UIIC Recruitment 2024: इंडिया इंश्योरेंस में निकली इन पदों पर वैकेंसी, इस डेट से पहले कर लें आवेदन

छात्र सड़कों पर

गुस्साए छात्रों ने कुम्हरार स्थित बीएसईबी के बापू परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. छात्र सड़कों पर उतर आए और बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बीपीएससी कार्यालय के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. आक्रोशित छात्रों को शांत करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. इस दौरान एक प्रदर्शनकारी छात्र को डीएम ने थप्पड़ भी जड़ दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. 

अफसर मौके पर

इस घटनाक्रम के बाद बड़े अफसर मौके पर पहुंचे और छात्रों से इस मामले की पूरी जानकारी ली. परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर अब बीपीएससी के लिए चुनौती और भी बढ़ गई है, और इस मामले की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें-

एक IAS, जिसने असफलता शब्द के मायने ही बदल दिए, स्कूल में फेल होने के बाद लिखी कामयाबी की दास्तान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget