एक्सप्लोरर

BPSC 67th Exam Admit Card 2022: जल्द जारी होंगे बीपीएससी 67वीं प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

BPSC 67th Exam Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

BPSC 67th Prelims Admit Card Date 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (BPSC 67th Prelims Hall Ticket 2022) जल्द ही जारी करने वाला है. बीपीएससी के द्वारा 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने के बाद इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
  
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 20 सितंबर 2022 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. अब, बीपीएससी 67वीं परीक्षा दो दिन बाद यानी 22 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी. बड़ी संख्या में आवेदन भरे जाने के कारण परीक्षा को 2 दिन के लिए स्थगित किया गया था. अब, BPSC CSE 2022 परीक्षा को एक से ज्यादा शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा.

बीपीएससी की वेबसाइट पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल की मदद से बीपीएससी 67 वां प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि 67वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा ऑफलाइन मोड में यानी पेपर पेन मोड में आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्न होंगे. परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. 

परीक्षा में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, बिहार का इतिहास और भारतीय इतिहास, भूगोल (मुख्य रूप से बिहार का भूगोल), भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था, स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार की भूमिका और सामान्य मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्न आएंगे. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा 2022 के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम मेरिट सूची केवल मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

BPSC CSE Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें बीपीएससी प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड

1- बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
2- होम पेज पर  BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें.
3- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा.
4- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
5- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.
6- आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

ये भी पढ़ें-

BTech Admission 2022: जेएसी दिल्ली बीटेक में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन स्टेप्स से भरें फार्म

NEET PG 2022: 19 सितंबर से हो सकती है नीट-पीजी 2022 की काउंसलिंग, देखें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget