एक्सप्लोरर

NEET PG 2022: 19 सितंबर से हो सकती है नीट-पीजी 2022 की काउंसलिंग, देखें पूरी डिटेल

NEET PG 2022 Counselling Date: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2022 के 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना है.

NEET PG 2022 Counselling Date & Time: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एनईईटी-पीजी काउंसलिंग 2022 के 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना है. पहले एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2022, 1 सितंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन काउंसलिंग से ठीक दो दिन पहले काउंसलिंग स्थगित कर दी गई थी. एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2022 में देरी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के समक्ष विरोध दर्ज कराने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों की बैठक में इस फैसले की जानकारी दी गई. 

बैठक में मौजूद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के अध्यक्ष डॉ रोहन कृष्णन ने कहा, हमें आश्वासन दिया गया था कि काउंसलिंग दो सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग 10 सितंबर तक नई पीजी सीटों की मैपिंग करेगा. मैपिंग पूरी होने के बाद, एनईईटी-पीजी काउंसलिंग आयोजित करने वाली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी काउंसलिंग 19 सितंबर से शुरू करेगी. बता दें कि एनईईटी-पीजी रिजल्ट 2022 को 1 जून को जारी किया गया था. एनईईटी-पीजी के लिए परीक्षा आमतौर पर जनवरी में होती है, और काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया मई तक पूरी हो जाती है. पिछले साल सितंबर में परीक्षा हुई थी और इस साल फरवरी में ही काउंसलिंग शुरू हुई थी.

एनईईटी-यूजी रिजल्ट 2022

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 07 सितंबर को एनईईटी-यूजी रिजल्ट 2022 जारी कर सकता है. एनईईटी-यूजी परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर नीट रिजल्ट 2022 देख सकते हैं. एनईईटी यूजी रिजल्ट के साथ, एनटीए श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल भी जारी करेगा. जो उम्मीदवार अपनी कैटगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर के बराबर या उससे ज्यादा अंक पाते हैं, वे अखिल भारतीय कोटा और राज्य कोटा परामर्श के माध्यम से चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Government Job: उत्तर प्रदेश के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजों में करीब 400 सहायक प्रोफेसर पदों पर होगी भर्ती, जानें- क्या है प्लान

Dayal Singh College Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली वैकेंसी, भरे जाएंगे इतने पद 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget