एक्सप्लोरर

​क्या पाकिस्तान में भी NCERT की किताबों से पढ़ाई कराई जाती है?

​Books Used in Pakistan: पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ाई के लिए सिलेबस निर्धारित करने का कार्य FBISE नाम की समिति करती है.

​Books in Pakistan: हमारे देश के सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में पढ़ाई राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से प्रकाशित पुस्तकों से होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पड़ोसी राज्य पाकिस्तान (Pakistan) में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए किताबें कौन तैयार करता है. अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं...

अगर आपको भी लगता है कि पाकिस्तान में NCERT की किताबों से पढ़ाई कराई जाती है तो इसका जवाब नहीं है. पाकिस्तान में भारत की तरह NCERT की किताबें नहीं पढ़ाई जाती हैं. NCERT (राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) एक भारतीय स्वायत्त संगठन है. NCERT की पुस्तकें विशेष तौर पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबंधित स्कूलों के लिए तैयार की जाती हैं.

वहीं, अगर पाकिस्तान की बात करें तो वहां की शिक्षा व्यवस्था अपनी विशेषताओं के हिसाब से बंटी हुई है. इसके अलावा प्रांतीय पाठ्यपुस्तक बोर्डों या निजी प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का इस्तेमाल किया जाता है. पाकिस्तान में अधिकतर पाठ्यक्रम निर्धारित करने और परीक्षाओं के आयोजन का काम फेडरल बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एंड सेकेंडरी एजुकेशन (FBISE) नामक समिति करती है. ये किताबें पाकिस्तान के शैक्षिक अधिकारियों की ओर से तय मानकों और जरूरतों को देखते हुए तैयार की जाती हैं.

प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर इस्तेमाल होने वाली किताबें

  • पंजाब टेक्स्टबुक बोर्ड: पंजाब प्रांत के सरकारी स्कूलों के लिए पंजाब पाठ्यपुस्तक मंडल (Punjab Textbook Board) की तरफ से प्रकाशित किताबें इस्तेमाल होती हैं.
  • सिंध टेक्स्टबुक बोर्ड: पंजाब प्रांत की तरह ही सिंध प्रांत के सरकारी स्कूलों के लिए सिंध पाठ्यपुस्तक मंडल (Sindh Textbook Board) की तरफ से पुस्तकें प्रकाशित की जाती हैं, जिनका पढ़ाई में इस्तेमाल होता है.
  • खैबर पख़्तूनख़्वा टेक्स्टबुक बोर्ड: खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में सरकारी स्कूलों के लिए खैबर पख़्तूनख़्वा पाठ्यपुस्तक मंडल (Khyber Pakhtunkhwa Textbook Board) की ओर से प्रकाशित पुस्तकों का उपयोग होता है.
  • बलूचिस्तान टेक्स्टबुक बोर्ड: बलूचिस्तान प्रांत में अन्य प्रांतों को तरह सरकारी स्कूलों के लिए बलूचिस्तान पाठ्यपुस्तक मंडल (Balochistan Textbook Board) की तरफ से प्रकाशित किताबें इस्तेमाल होती हैं.

​इसी तरह पाकिस्तान में कई टेक्स्टबुक बोर्ड हैं जो अलग-अलग प्रांतों के लिए किताबें तैयार करने का कार्य करते हैं. भारत में भी अलग-अलग बोर्ड अपनी किताबें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं. लेकिन ये बात साफ है कि पाकिस्तान में NCERT की किताबें नहीं पढ़ाई जाती हैं.

यह भी पढ़ें- ​बोर्ड परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स के लिए वरदान है ये योजना, फेल छात्रों को मिलेता है पास होने का मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget